- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Naveen Ul haq Unfollow Virat Kohli on instagram after Heated Conversation in rcb vs lsg match
लड़ाई के बाद नवीन उल हक ने विराट कोहली को किया अनफॉलो ?
गलवार को सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने इस प्रकरण से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद गेंदबाज नवीन उल हक ने भी एक पोस्ट शेयर कर कोहली को जवाब देने की कोशिश की. हालांकि यह प्रकरण इसके बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है.
Published On May 02, 2023, 05:34 PM IST
Last UpdatedMay 02, 2023, 05:34 PM IST
Virat Kohli Naveen ul haq (Photo-social media)
आईपीएल 2023 में सोमवार को आरसीबी और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेले गए मैच के बाद आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज नवीन उल हक के बीच गरमागरमी देखने को मिली थी. दोनों खिलाड़ियों के बीच जारी यह विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने इस प्रकरण से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद गेंदबाज नवीन उल हक ने भी एक पोस्ट शेयर कर कोहली को जवाब देने की कोशिश की. हालांकि यह प्रकरण इसके बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है. कहा जा रहा है कि लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज नवीन उल हक ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली को अनफॉलो कर दिया है.
बता दें कि मैच के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा था..अगर आप कुछ कहते हैं तो सुनना भी पड़ेगा. हालांकि उन्होंने यह बात किसके लिए कहा, यह स्पष्ट नहीं है, मगर यह तय है कि उनका यह पोस्ट गौतम गंभीर और नवीन उल हक में किसी एक के लिए हो सकता है. उसके बाद नवीन उल हक ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कोहली को जवाब देने के अंदाज में लिखा…आपको वह मिलता है जिसके आप हकदार हैं, यह कैसा होना चाहिए और ऐसा ही होता है.
इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो ?
इस प्रकरण के बाद नवीन उल हक ने विराट कोहली को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया. सोशल मीडिया पर इसका दावा किया जा रहा है. हालांकि नबीन उल हक कोहली को फॉलो करते थे या नहीं, इसे लेकर स्पष्ट नहीं है. हालांकि इस प्रकरण के बाद नवीन उल हक इस तरह का फैसला ले सकते हैं, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है.
Naveen Ul Haq unfollowed Kohli on Instagram
He thinks he did something ?? pic.twitter.com/fXlVr7WYzV
— crazystalker?? (@nanakostan) May 1, 2023
इस पोस्ट के मुताबिक नवीन उल हक पहले कोहली को फॉलो करते थे, मगर फिलहाल नवीन उल हक जिन्हें फॉलो करते थे, उस लिस्ट में विराट कोहली का नाम नहीं है. नवीन उल हक इंस्टाग्राम पर कुल 157 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें जयदेव उनादकट, प्रेरक मांकड़, कर्ण शर्मा जैसे भारतीय क्रिकेटर का नाम शामिल है, मगर वहां कोहली नहीं हैं.
यहां क्लिक कर देखें नवीन उल हक का इंस्टाग्राम प्रोफाइल
बता दें कि मैच समाप्त होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब लखनऊ के गेंदबाज नवीन उल हक और कोहली को आपस में बहस करते हुए देखा गया तथा आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल ने उन दोनों को एक दूसरे से अलग किया. इसके बाद गंभीर ने कायले मायर्स को कोहली के साथ बातचीत करने से रोक दिया. इसके तुरंत बाद गंभीर को कोहली की तरफ बढ़ते हुए देखा गया. तब लखनऊ के चोटिल कप्तान केएल राहुल सहित उनके अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें रोका, इसके बाद कोहली और गंभीर में तीखी बहस हुई जबकि वे दोनों टीमों के खिलाड़ियों से घिरे हुए थे।
हालांकि गंभीर अधिक आक्रामक नजर आ रहे थे और लखनऊ के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने लगातार उन्हें कोहली की तरफ बढ़ने से रोका, ऐसा इन दोनों के आपस में हाथ मिलाने के बाद हुआ. विराट कोहली और गौतम गंभीर पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन करने के लिए मंगलवार को मैच फीस का सौ फीसदी जुर्माना लगाया गया.