- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Naveen ul haq Weird Post Viral after afghanistan win Against australia in T20 World Cup 2024
अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद नवीन उल हक का अजीबोगरीब पोस्ट, फैंस हुए कन्फ्यूज
नवीन उल हक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और एश्टन एगर को अपना शिकार बनाया.
Published On Jun 23, 2024, 03:45 PM IST
Last UpdatedJun 23, 2024, 03:45 PM IST
(Image credit - Naveen ul haq Instagram)
नई दिल्ली. अफगानिस्तान की टीम ने टी-20 वर्ल्ड 2024 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया है. अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 रन से जीत दर्ज की. इस जीत में अफगानिस्तान के गेंदबाज गुलबदीन नईब और नवीन उल हक ने प्रमुख भूमिका निभाई. गुलबदीन नईब ने चार और नवीन उल हक ने तीन विकेट चटकाए. नवीन उल हक ने इस जीत के बाद इंस्टाग्राम पर एक अजीबोगरीब पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं.
नवीन उल हक ने अपने इस पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की है, जो कोलाज में है. एक तस्वीर में स्टेडियम की खाली सीटें हैं, जिसमें एक समर्थक बैठा है. इस तस्वीर पर सपोर्ट लिखा हुआ है, वहीं दूसरी तस्वीर में स्टेडियम भरा हुआ नजर आ रहा है, जिसमें बधाई लिखा हुआ है. इस पोस्ट से नवीन उल हक क्या कहना चाहते हैं, यह साफ नहीं हो रहा है. मगर कहा जा रहा है कि यह उन्होंने अपनी टीम के समर्थन और जीत के बाद बधाई को लेकर किसी पर तंज कसने की कोशिश की है.
नवीन उल हक ने बरपाया कहर
नवीन उल हक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और एश्टन एगर को अपना शिकार बनाया. टॉप ऑर्डर के दो प्रमुख विकेट लेकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को परेशानी में डाला.
हेड को एक बार फिर बनाया शिकार
नवीन उल हक ने ट्रेविस हेड को एक बार फिर अपना शिकार बनाया. इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप मैच में भी नवीन उल हक ने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाया था. आईसीसी ने इसका वीडियो शेयर किया है.
अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की है. टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान का यह दूसरा बड़ा उलटफेर है, इससे पहले लीग स्टेज में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को मात दी थी.