- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Nazam Sethi is responsible for the financial loss of PCB: Shaharyar khan
'BCCI के खिलाफ केस में PCB को हुए आर्थिक घाटे के लिए नजम सेठी जिम्मेदार'
पूर्व पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि वो भारतीय अधिकारियों से बातचीत करने के पक्ष में थे।
Published On Dec 22, 2018, 12:36 PM IST
Last UpdatedDec 22, 2018, 12:36 PM IST
Shahryar Khan © AFP (File Photo)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान ने आईसीसी विवाद निपटान समिति द्वारा बीसीसीआई के खिलाफ पीसीबी के मुआवजे के दावे को खारिज किए जाने से हुए आर्थिक नुकसान के लिए उनके बाद अध्यक्ष बने नजम सेठी को जिम्मेदार ठहराया है।
योगा टीचर बनने के लिए क्रिकेट छोड़ने का मन बना चुके थे कैमरून बैनक्रॉफ्ट
शहरयार ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘मैं हमेशा भारतीय बोर्ड के अधिकारियों से लगातार बातचीत के पक्ष में था। मैने आईसीसी के आला हुक्मरानों से भी बात की थी। सेठी अध्यक्ष बनने के बाद आईसीसी समिति के सामने दावा ठोकना चाहते थे और उन्हें इसकी मंजूरी भी मिल गई। बोर्ड को जो भी आर्थिक नुकसान हुआ है, उसके लिये सेठी जिम्मेदार हैं।’’
‘विदेशों में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए 6-8 खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत’
नजम सेठी पिछले साल अगस्त में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बने। आईसीसी विवाद निपटान समिति ने बुधवार को पाकिस्तान को निर्देश दिया कि वो बीसीसीआई को 12 लाख डालर का भुगतान करें। आईसीसी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं होने पर भारत के खिलाफ पीसीबी के मुआवजे के दावे को खारिज कर दिया था।
सेठी ने अपना पल्ला झाड़ते हुए ट्विटर पर लिखा कि गवर्नर्स बोर्ड ने मुआवजे का दावा ठोकने को मंजूरी दी थी। शहरयार ने हालांकि कहा कि सेठी ने उन्हें इस बात के लिए मनाया कि वे कानूनी खर्च का बजट पास करके ये मामला आईसीसी के सामने रखें।
(IANS)