प्रारूप नापसंद होने के बावजूद टेस्ट में कप्तान बने रहेंगे शाकिब : बीसीबी

अफगानिस्तान से मिली हार के बाद शाकिब ने कहा था कि वह अब टेस्ट में टीम की अगुवाई नहीं करना चाहते

Edited By : Press Trust of India |Sep 12, 2019, 03:31 PM IST

Published On Sep 12, 2019, 03:31 PM IST

Last UpdatedSep 12, 2019, 03:31 PM IST

Shakib Al Hasan @IANS (file photo)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) प्रमुख नजमुल हसन का कहना है कि शाकिब अल हसन पांच दिवसीय क्रिकेट प्रारूप नापसंद होने के बावजूद टेस्ट कप्तान बने रहेंगे।

पढ़ें: लिमिटेड ओवर्स में दो हैट्रिक लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं मेगन स्कट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस हफ्ते अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद शाकिब ने कप्तानी पद से हटने की इच्छा व्यक्त की थी। नजमुल ने स्वीकार किया कि इस ऑलराउंडर ने पांच दिवसीय क्रिकेट में ज्यादा उत्साह या दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

नजमुल ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘हमने देखा कि उनकी टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। आपने ऐसा हमारे विदेशी दौरों पर देखा होगा, वह टेस्ट के दौरान ब्रेक लेना चाहते थे।’

पढ़ेें: पहला अनौपचारिक टेस्ट: इंडिया ए ने द. अफ्रीका ए को 7 विकेट से हराया

उन्होंने कहा, ‘उनकी भले ही इसमें कम दिलचस्पी हो। लेकिन हमने यह नहीं सुना कि उनकी कप्तानी करने में कम दिलचस्पी है। अगर वह कप्तान हैं तो उन्हें खेलना ही होगा। अगर आप कप्तान नहीं हो तो आप मैच से बाहर हो सकते हो।’

अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रही अफगानिस्तान से मिली हार के बाद शाकिब ने कहा था कि वह अब टेस्ट में टीम की अगुवाई नहीं करना चाहते।

Editor's Pick