• Home
  • News
  • Need good bowling attack to win competition Rajat Patidar hopes RCB bowlers deliver in IPL final

अगर खिताब जीतना है...फाइनल से पहले क्या बोले रजत पाटीदार ? साल्ट पर भी दिया अपडेट

पाटीदार ने स्वीकार किया है कि आईपीएल फाइनल से पहले उनकी टीम को मिला अतिरिक्त आराम और तैयारी का समय कुछ हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है, हालांकि उन्होंने इसे निर्णायक बढ़त मानने से इनकार किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 30, 2026, 09:10 PM IST

Published On May 30, 2026, 09:10 PM IST

Last UpdatedMay 30, 2026, 09:10 PM IST

Rajat Patidar

Rajat Patidar

आईपीएल 2026 के फाइनल में रविवार को आरसीबी और गुजरात टाइटंस की टीम आमने- सामने होगी. फाइनल से पहले आरसीबी की कप्तान रजत पाटीदार ने टीम की तैयारियों और मजबूत पक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने फिल साल्ट के खेलने को लेकर भी अपडेट दिया है.

कप्तान रजत पाटीदार को भरोसा है कि भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मजबूत गेंदबाजी आक्रमण टीम को लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा. पाटीदार ने खिताबी मुकाबले से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसी भी बड़ी प्रतियोगिता को जीतने के लिए मजबूत गेंदबाजी इकाई का होना बेहद जरूरी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘अगर आपको टूर्नामेंट जीतना है तो आपके पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण होना चाहिए’

उन्होंने कहा, अगर आपको टूर्नामेंट जीतना है तो आपके पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण होना चाहिए, इस विकेट पर 200-220 रन बनाना अपेक्षाकृत आसान है, लेकिन इतने बड़े स्कोर का बचाव करना कहीं अधिक मुश्किल होता है, इसलिए बेहतर गेंदबाजी इकाई सफलता की कुंजी है.

भुवनेश्वर को बताया आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़

पाटीदार ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जमकर सराहना की. उन्होंने 15 मैचों में 26 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर को आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ बताया.पाटीदार ने कहा, भुवी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की है, इस स्तर की प्रतियोगिता में गेंदबाजों के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता,उनकी योजनाएं और रणनीतियां बेहद स्पष्ट हैं, जिसका टीम को काफी फायदा मिल रहा है.

पाटीदार ने यह भी माना कि केवल भुवनेश्वर और जोश हेजलवुड जैसे प्रमुख गेंदबाजों के भरोसे खिताब नहीं जीता जा सकता। उन्होंने अन्य गेंदबाजों के योगदान को भी उतना ही महत्वपूर्ण बताया.उन्होंने कहा, “जब आपके पास भुवी और हेजलवुड जैसे शीर्ष गेंदबाज हों, तब भी अन्य गेंदबाजों का सहयोग जरूरी होता है, जिस तरह रसिख सलाम ने टीम के लिए अहम मौकों पर विकेट लेकर योगदान दिया है, वह बेहद महत्वपूर्ण है, सिर्फ एक या दो गेंदबाजों के दम पर टूर्नामेंट नहीं जीता जा सकता. रसिख सलाम ने इस सत्र में 11 मैचों में 16 विकेट लेकर टीम को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाई हैं. पाटीदार का मानना है कि गेंदबाजी इकाई के सामूहिक प्रदर्शन ने आरसीबी को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है.

‘साल्ट के खेलने पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है’

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट की फिटनेस पर पाटीदार ने कहा कि वह फिलहाल नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं और बल्लेबाजी भी कर रहे हैं, हालांकि, उनके फाइनल में खेलने पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा, “साल्ट इस समय नेट सत्र में अभ्यास और बल्लेबाजी कर रहे हैं, अभी हमने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, डॉक्टर और टीम प्रबंधन उनकी स्थिति का आकलन करेंगे, उसके बाद ही फैसला किया जाएगा.

‘अतिरिक्त आराम और तैयारी का समय कुछ हद तक फायदेमंद’

पाटीदार ने स्वीकार किया है कि आईपीएल फाइनल से पहले उनकी टीम को मिला अतिरिक्त आराम और तैयारी का समय कुछ हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है, हालांकि उन्होंने इसे निर्णायक बढ़त मानने से इनकार किया. आरसीबी ने 26 मई को पहले क्वालीफायर में टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी. इस जीत के बाद टीम को 31 मई को होने वाले खिताबी मुकाबले से पहले चार दिनों का विश्राम और तैयारी का मौका मिला. पाटीदार ने कहा, हां, क्वालीफायर-एक के बाद हमें पर्याप्त समय मिला, जिससे खिलाड़ियों को आराम करने और पूरी तरह से रिकवर होने का मौका मिला, लेकिन यह बहुत बड़ा अंतर नहीं है, क्योंकि दोनों टीमें बेहद मजबूत हैं और पूरे टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेलती रही हैं.

Editor's Pick