• Home
  • News
  • Need one good match to bring our world cup journey on Track, says Gulbadin NaibCWC 2019: Need one good match to bring our world cup journey on Track, says Gulbadin Naib

लगातार तीन हार पर अफगानिस्‍तान के कप्‍तान बोले..

अफगानिस्‍तान को शनिवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 09, 2019, 05:16 PM IST

Published On Jun 09, 2019, 05:16 PM IST

Last UpdatedJun 09, 2019, 05:16 PM IST

Gulbain Naib © AFP

Gulbain Naib (File Photo) © AFP

अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नैब ने अपने साथियों पर पूरा भरोसा दिखाते हुए कहा कि विश्व कप में अपना अभियान वापस पटरी पर लाने के लिये उन्हें एक अच्छी जीत की जरूरत है।

भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया लाइव ब्‍लॉक

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफगानिस्तान ने अब तक अपने तीनों मैच गंवाये हैं लेकिन नैब ने कहा कि ये मैच एकतरफा नहीं थे। ‘‘अगर आप मैच गंवाते हो तो ड्रेसिंग रूम में स्थिति मुश्किल हो सकती है लेकिन मैं अपनी टीम के साथियों को जानता हूं। हमारे मैच एकतरफा नहीं रहे। हमें केवल एक अच्छे मैच की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि मेरे खिलाड़ी कैसा खेल रहे हैं। हमने पिछले एक साल में अच्छी क्रिकेट खेली है, इसलिए हम फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।’’

पढ़ें:- मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर को पछाड़ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। जेम्‍स नीशम के पांच विकेट हॉल और लोकी फर्ग्‍यूसन के चार विकेट के कारण अफगान टीम 42वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान कप्‍तान केन विलियमसन के अर्धशतक की मदद से न्‍यूजीलैंड ने 33वें ओवर में ही मैच जीत लिया। न्‍यूजीलैंड विश्‍व कप में अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है।

Editor's Pick