- क्रिकेट न्यूज़
- News
- neeraj chopra shatters own national record in first competition after tokyo olympics gold at paavo nurmi games in Turku finland
नीरज चोपड़ा ने तोड़ा नैशनल रिकॉर्ड, 90 मीटर के और करीब पहुंचे
नीरज चोपड़ा ने 89.30 मीटर भाला फेंककर नया नैशनल रिकॉर्ड बना दिया। हालांकि इसके बावजूद वह दूसरे स्थान पर ही रहे।
Published On Jun 15, 2022, 09:32 AM IST
Last UpdatedJun 15, 2022, 09:32 AM IST
neeraj chopra @File Photo
ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के लिए प्रतिस्पर्धी खेलों में इससे अच्छी वापसी नहीं हो सकती थी। मंगलवार, 14 जून को फिनलैंड के टुरकू में उन्होंने 89.30 मीटर भाला फेंककर नया नैशनल रिकॉर्ड बना दिया। चोपड़ा ने पाउ नरुमी गेम्स 2022 में कमाल का खेल दिखाया।
नीरज चोपड़ा ने अपना ही नैशनल रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने मार्च 2021 में बनाया था। तब उन्होंने 88.07 मीटर भाला फेंका था। यह दुनिया में इस सीजन का पांचवां सबसे अच्छा थ्रो था। नीरज ने तोक्यो ओलिंपिक में सोने का तमगा हासिल करने के बाद 90 मीटर के मील के पत्थर को पार करने पर लक्ष्य बनाया है।
Olympic Champion Neeraj Chopra settles for a Silver Medal with a New National Record Throw of 89.30m at the Paavo Nurmi Games in Finland.@afi We can see several performance hikes in various events this season. Hope for more further. @Adille1 @Media_SAI @SPORTINGINDIAtw pic.twitter.com/cBLg4Ke8nh
— Athletics Federation of India (@afiindia) June 14, 2022
हालांकि उन्हें इसके बाद भी सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। फिनलैंड के ओलिवर हेलंदर ने 89.89 मीटर भाला फेंककर सोने का तमगा हासिल किया। वर्ल्ड चैंपियन रहे एंडरसन पीटर्स ने 89.60 मीटर भाला फेंका और वह तीसरे स्थान पर रहे।
नरुमी गेम्स वर्ल्ड ऐथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर का बडा़ इवेंट है। डायमंड लीग से इतर यह ट्रैंक ऐंड फील्ड का बड़ा इवेंट है। 
नीरज ने अपने प्रयास में 86.92 मीटर दूर भाला फेंका था। लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने नैशनल रिकॉर्ड बना दिया।