बेटी के पिता बने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर, नाम रखा ओलिविया फेथ

वेगनर इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वेलिंगटन टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं.

Edited By : India.com Staff |Feb 21, 2020, 11:16 AM IST

Published On Feb 21, 2020, 11:16 AM IST

Last UpdatedFeb 21, 2020, 11:16 AM IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नील वेगनर बुधवार को बेटी के पिता बन गए. बाएं हाथ के इस पेसर ने पत्नी लाना और बेटी ओलिविया फेथ के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी. वेगनर ने फोटो का कैप्शन लिखा, ‘ ओलिविया फेथ वेगनर का आगमन 19 फरवरी 2020 को हुआ! लाना और लिवी शानदार हैं. मुझे इनपर गर्व है. वास्तव में हम बहुत खुश हैं.

रॉस टेलर ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेगनर इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वेलिंगटन टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने हाल में पत्नी की डिलीवरी समय नजदीक होने की वजह से इस टेस्ट से खुद को बाहर रखना मुनासिब समझा. उनकी जगह न्यूजीलैंड की टीम में मैट हेनरी को शामिल किया गया है.

वेलिंगटन टेस्ट: तेज बारिश के चलते नहीं हो सकता तीसरे सेशन का खेल; स्टंप तक टीम इंडिया 122/5

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वेगनर को आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया में न्यूजीलैंड को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. वेगनर ने 3 मैचों में कुल 17 विकेट चटकाए थे. 33 वर्षीय वेगनर 47 टेस्ट मैचों में 204 विकेट अपने नाम किए हैं जिसमें 9 बार 5 विकेट हॉल शामिल है.

 

Editor's Pick