• Home
  • News
  • Neil Wagner retirement was forced says Ross Taylor

उसे संन्यास लेने के लिए मजबूर किया गया...वैगनर के रिटायरमेंट पर पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, वह संन्यास लेने वाला था लेकिन आखिरी टेस्ट के बाद, वह इस सीरीज के लिये उपलब्ध था.

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 05, 2024, 05:28 PM IST

Published On Mar 05, 2024, 05:28 PM IST

Last UpdatedMar 05, 2024, 05:28 PM IST

Neil Wagner

वेलिंगटन. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है. वैगनर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमोशनल भी नजर आए थे. नील वैगनर के रिटायरमेंट पर अब पूर्व क्रिकेटर ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज रॉस टेलर ने कीवी खेमे में परेशानी का संकेत देते हुए कहा है कि तेज गेंदबाज नील वैगनर को संन्यास लेने को मजबूर किया गया.

वैगनर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व जज्बाती प्रेस कांफ्रेंस में संन्यास का ऐलान किया, उन्हें बता दिया गया था कि उन्हें अंतिम एकादश में नहीं चुना जायेगा. 37 वर्ष के वैगनर हालांकि पहले टेस्ट में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे और ड्रिंक्स भी लेकर आए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संन्यास के लिए मजबूर किया गया: रॉस टेलर

रॉस टेलर ने ईएसपीएन के ‘अराउंड द विकेट’ पॉडकास्ट में कहा, अब समझ में आ रहा है, उसे संन्यास लेने पर मजबूर किया गया. वैगनर की प्रेस कांफ्रेंस सुने तो पता चलता है, वह संन्यास लेने वाला था लेकिन आखिरी टेस्ट के बाद, वह इस सीरीज के लिये उपलब्ध था. उन्होंने कहा, उसके बाद उसे चुना नहीं गया, भविष्य के लिये सोचना सही है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हर हालत में जीत के लिये मैं नील वैगनर पर भरोसा करता. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज चैन की सांस ले रहे होंगे कि वह टीम में नहीं है,

बता दें कि वैगनर को दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिये चुना गया था लेकिन मुख्य कोच गैरी स्टीड ने उसे बता दिया था कि वह एक भी मैच नहीं खेलेगा.

Editor's Pick