add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

न पोंटिग, न लैंगर, किसी ऑस्ट्रेलियाई से संपर्क नहीं किया… जय शाह के बयान से अटकलों पर विराम

BCCI के सचिव जय शाह ने कहा है कि बोर्ड और उनकी ओर से किसी भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से भारतीय टीम का कोच बनने का प्रस्ताव नहीं दिया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - May 24, 2024 12:32 PM IST

मुंबई: BCCI सचिव जय शाह (Jay Shah) ने शुक्रवार को इन दावों का खंडन किया कि बोर्ड ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से भारत का मुख्य कोच बनने के लिए संपर्क किया है. अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के बाद मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

समझा जाता है कि द्रविड़ ने बोर्ड को बता दिया है कि वह कार्यकाल में और विस्तार नहीं चाहते. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) और जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने दावा किया है कि उन्होंने इस पद की पेशकश ठुकरा दी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पोटिंग ने ठुकराया टीम इंडिया के कोच का ऑफर

शाह ने एक बयान में कहा, ‘मैंने या BCCI किसी ने भी किसी ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर से कोच के पद के लिए संपर्क नहीं किया है. मीडिया में चल रही इस आशय की खबरें सरासर गलत हैं.’

पोंटिंग और लैंगर इंडियर प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के कोच हैं. द्रविड़ (Rahul Dravid) के बाद भारतीय कोच ही चुनने का संकेत देते हुए शाह ने कहा, ‘राष्ट्रीय टीम के लिए सही कोच तलाशना लंबी प्रक्रिया है. हम ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जिसे भारतीय क्रिकेट के ढांचे की गहरी समझ हो और अपने हुनर से शिखर तक पहुंचा हो.’

बीसीसीआई सचिव ने यह भी कहा कि अगले कोच की नियुक्ति के लिये भारत के घरेलू क्रिकेट ढांचे की समझ होना महत्वपूर्ण है. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के मेंटोर और पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भी इस पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है.