नेपाल की टीम ने किया बड़ा उलटफेर, चार बार की वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को हराकर रचा इतिहास
नेपाल की टीम ने किया बड़ा उलटफेर, चार बार की वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को हराकर रचा इतिहास
नेपाल की टीम को पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने के लिए 180 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पड़े.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - September 28, 2025 6:56 AM IST
Nepal cricket team
Nepal Cricket Team Creates History: नेपाल की टीम ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. नेपाल की टीम ने चार बार की वर्ल्ड कप चैंपियन टीम वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज के पहले मैच में 19 रन से हरा दिया. नेपाल की फुल मेम्बर टीम के खिलाफ यह पहली जीत है. 180 इंटरनेशनल मुकाबले के बाद नेपाल की टीम ने फुल मेम्बर टीम के खिलाफ पहली जीत दर्ज की है.
रविवार को शारजाह में तीन मैचों की टी-20 के पहले टी-20 मैच में नेपाल की टीम ने यह कारनामा किया. नेपाल की टीम ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 149 रन का लक्ष्य रखा था, वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन ही बना सकी.
WI ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी
वेस्टइंडीज के कप्तान अकिल हुसैन ने पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. कप्तान रोहित पोडैल के 38 रन, कुशल मल्ला के 30 रन, गुलशन झा के 22 रन और दीपेन्द्र सिंह के 17 रन की मदद से नेपाल की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने कमाल की गेंदबाजी की और चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं नवीन बिदैसी को भी तीन सफलता मिली. कप्तान अकिल हुसैन ने चार ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिए.
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
जीत के लिए 149 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने खराब शुरुआत की और नेपाल के गेंदबाजों के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन तक ही पहुंच सकी. नवीन बिदैसी ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए, वहीं फेबियन एलन और आमिर जंगू ने 19-19 रन की पारी खेली. कप्तान अकिल हुसैन ने 18 रन बनाए. काइले मेयर्स ने पांच रन और केसी कार्टी ने 16 रन की पारी खेली. जेसन होल्डर (05) दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके.
नेपाल के लिए सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. कुशल भुर्तेल ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. दीपेंद्र सिंह, करण केसी, नंदन यादव, ललित राजवंशी और कप्तान रोहित पोडैल को एक-एक सफलता मिली.
रोहित बने प्लेयर ऑफ द मैच
वेस्टइंडीज की टीम ने इस सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों को आराम दिया है. रोहित पोडैल को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. दोनों देशों के बीच दूसरा टी-20 मैच 29 सितंबर को खेला जाएगा,
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.