add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: नेपाल ने खत्म किया 12 साल का इंतजार, टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराया

नेपाल के सामने जीत के लिए 171 रन का टारगेट था, दीपेंद्र सिंह ऐरी के 23 बॉल में 50 रन की नाबाद पारी से नेपाल ने आखिरी ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 17, 2026 10:59 PM IST

NEP VS SCO T20 WC 2026: नेपाल की टीम ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से हराकर 12 साल का इंतजार खत्म किया है. 12 साल बाद नेपाल को टी-20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल हुई है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में नेपाल के सामने जीत के लिए 171 रन का टारगेट था, दीपेंद्र सिंह ऐरी के 23 बॉल में 50 रन की नाबाद पारी से नेपाल ने आखिरी ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. इससे पहले 2014 में टी-20 वर्ल्ड कप में नेपाल को जीत मिली थी.

टी-20 वर्ल्ड कप में 2026 में नेपाल की टीम ने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ चार रन से मुकाबला गंवाया था. इसके बाद इटली और वेस्टइंडीज के हाथों टीम को शर्मनाक हार मिली, मगर आखिरी मैच में जीत दर्ज कर नेपाल ने अपने अभियान का शानदार तरीके से समापन किया. मैच के दौरान काफी संख्या में नेपाली दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का हौसला बढ़ाया. वहीं स्कॉटलैंड की भी चार मैचों में यह तीसरी हार है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी

स्कॉटलैड को सात विकेट पर 170 रन पर रोकने के बाद नेपाल ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 23 गेंद में नाबाद 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए. सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने 43 जबकि आसिफ शेख ने 33 रन का योगदान दिया. दीपेंद्र सिंह ऐरी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

नेपाल की टीम को कुसल भुर्तेल और आसिफ खेल ने शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने 9.1 ओवर में 74 रन जोड़े. रोहित पोडैल (16) का बल्ला इस मैच में नहीं चला. नेपाल ने 13.2 ओवर में 98 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे और स्कॉटलैंड वापसी करती दिख रही थी, मगर यहां से दीपेंद्र सिंह ऐरी और गुलशन झा ने मोर्चा संभाला. 16वें ओवर में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने दो छक्के और एक चौका के साथ 20 रन बनाकर नेपाल की वापसी कराई. दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद 73 रन की साझेदारी कर नेपाल को 19.2 ओवर में जीत दिला दी. गुलशन झा ने 17 बॉल में 24 रन (एक चौका, दो छक्के) बनाए. स्कॉटलैंड के लिए माइकल लीस्क ने तीन विकेट लिए.

सोमपाल कामी ने गेंद से किया कमाल

माइकल जोन्स की 71 रन की तेजतर्रार पारी की बदौलत स्कॉटलैंड ने नेपाल के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाए. जोन्स ने 45 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की पारी के दौरान जॉर्ज मुन्सी के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी कर टीम की मजबूत नींव रखी. दाएं हाथ के जोन्स ने नियमित अंतराल पर बाउंड्री बटोरे वहीं मुन्से 29 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए. सोमपाल कामी ने 16वें ओवर में जोन्स को बोल्ड कर उनकी शानदार पारी पर विराम लगाई, उन्होंने इसी ओवर में मैकमुलेन (25) का एक हाथ से शानदार रिटर्न कैच भी लपका, इसके बाद स्कॉटलैंड के रन रेट पर लगाम लगा. नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि नंदन यादव ने 34 रन देकर दो विकेट झटके.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/