Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - September 30, 2025 7:08 AM IST

NEP VS WI: नेपाल की टीम ने टी-20 इंंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है. आसिफ शेख और संदीप जोरा के अर्धशतक और दीपेंद्र सिंह ऐरी, मोहम्मद आलम और कुशल भुर्तेल की धारदार गेंदबाजी से नेपाल ने दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 80 रन से हराकर टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है.
नेपाल ने पहली बार टेस्ट प्लेइंग नेशन (फुल मेम्बर टीम) के खिलाफ टी-20 सीरीज पर कब्जा किया है. नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य रखा था, नेपाल की टीम 17.1 ओवर में 83 रन के स्कोर पर ढेर हो गई.
नेपाल के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज आसिफ शेख और संदीप जोरा ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा. आसिफ शेख ने 47 बॉल में नाबाद 68 रन (08 चौके, 02 छक्के) और संदीप जोरा ने 39 बॉल में 63 रन (03 चौके, 05 छक्के) की पारी खेली. नेपाल की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान अकिल हुसैन और काइले मेयर्स ने दो-दो विकेट चटकाए.
174 रन के टारगेट के जवाब में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 83 रन के स्कोर पर सिमट गई. वेस्टइंडीज के सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके. जेसन होल्डर ने 21 रन, एकीम अगस्टे ने 17 रन और आमिर जंगू ने 16 रन की पारी खेली. काइले मेयर्स ने 06 रन, कीस कार्टी ने 01 रन और फेबियन एलन ने सात रन का योगदान दिया.
नेपाल के लिए मोहम्मद आदिल और कुशल भुर्तेल ने धारदार गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को धराशायी कर दिया. मोहम्मद आदिल ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए, वहीं कुशल भुर्तेल ने 2.1 ओवर में एक मेडन के साथ 16 रन देकर तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने काफी सधी हुई गेंदबाजी की और तीन ओवर में चार रन देकर एक विकेट अपने नाम किए. करण केसी ने दो ओवर में तीन देकर एक विकेट लिए.
वहीं नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने इस जीत के बाद कहा कि हम बहुत खुश हैं, टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ मैच जीतने में बहुत मेहनत लगती है और दो दिन बाद हम सीरीज जीतकर वाकई बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है, जिस तरह से आसिफ और जोरा खेले, जिस तरह से जोरा ने गति पकड़ी, उससे आसिफ को मदद मिली, आज हमने गेंदबाजी में काफी सुधार किया, पावरप्ले में हमने जिस तरह से शुरुआत की, दीपेंद्र सिंह ऐरी और करण ने अच्छी शुरुआत की और आलम ने उसे आगे बढ़ाया.
नेपाल के कप्तान ने कहा, हमें अपनी फील्डिंग पर गर्व है, पिछले 10-15 सालों का इतिहास बताता है कि नेपाल ने अच्छी फील्डिंग की है, हमने इस पर कड़ी मेहनत की है और इसका श्रेय हमारे खिलाड़ियों को जाता है. उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीरीज़ थी, जिसमें हमने विश्व क्रिकेट के सामने अपने कौशल का प्रदर्शन किया, बहुत सी निगाहें नेपाल पर हैं, हम इसे जारी रखना चाहते हैं और टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ और भी सीरीज खेलना चाहते हैं. रोहित पौडेल ने कहा कि हम एक अच्छे नोट पर अंत करना चाहते हैं, सीरीज़ को क्लीन स्वीप करने की प्रेरणा है, इसके लिए हमें फिर से शुरुआत से शुरुआत करनी होगी, यदि हम ऐसा करते हैं, तो हम क्वालीफायर तक अपनी गति बनाए रखेंगे और हम 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना चाहेंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
