add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

नेपाल के स्पिनर शक्ति गॉचन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा

शक्ति ने अपना अंतिम मैच एवरेस्‍ट प्रीमियर लीग (ईपीएल) में 15 दिसंबर को खेला।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 19, 2018 1:04 PM IST

नेपाल के लेफ्ट आर्म स्पिनर शक्ति गॉचन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास लेने का फैसला किया है।

शक्ति ने अपना अंतिम मैच एवरेस्‍ट प्रीमियर लीग (ईपीएल) में 15 दिसंबर को खेला। उन्‍होंने दो टी-20 मैचों में कुल 8 विकेट अपने नाम किए। टी-20 करियर में शक्ति ने ओवरऑल कुल 32 विकेट लिए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: बारिश, मेंडिस-मैथ्यूज की ऐतिहासिक साझेदारी ने श्रीलंका को हार से बचाया

34 वर्षीय इस स्पिन गेंदबाज ने इस वर्ष जुलाई में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्‍होंने ईपीएल में पोखरा राइनो की ओर से अपना अंतिम प्रतिस्‍पर्धी मैच खेला।

शनिवार को करियर का अंतिम प्रतिस्‍पर्धी मैच खेलने के बाद शक्ति को त्रिभुवन यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक शक्ति ने कहा, ‘ मुझे लगता है कि गार्ड ऑफ ऑनर और दर्शकों से इतना सारा प्‍यार मिलना मेरी ईमानदारी को दर्शाता है कि मैंने देश के लिए अपना कर्तव्‍य बखूबी निभाया। ये पल ऐसा हे जिसे मैं कभी भुला नहीं सकता हूं।’

 

पढ़ें: ‘भारत टेस्ट सीरीज हारे तो कोहली, शास्त्री की भूमिका की समीक्षा हो’

शक्ति ने वर्ष 2002 में क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने एक वनडे और 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। शक्ति ने इस साल नीदरलैंड्स के खिलाफ अगस्‍त में वनडे में डेब्‍यू किया था। शक्ति ने 2014 में हांगकांग के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।