• Home
  • News
  • Nepal Oman Malaysia Hong Kong qualify for Asian Games 2026

Asian Games: नेपाल सहित चार देशों ने किया क्वालिफाई, टूर्नामेंट की 10 टीमें हुई फाइनल

कतर के टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही इससे हट जाने के कारण दो जीत के साथ नेपाल ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. अपने पहले मैच में ही मलेशिया ने चीन को हराया और इसके साथ ही उनका क्वलीफ़िकेशन भी पक्का हो चुका था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 05, 2026, 01:27 PM IST

Published On Jun 05, 2026, 01:27 PM IST

Last UpdatedJun 05, 2026, 01:27 PM IST

Asian Games

Asian Games

सितंबर-अक्तूबर में जापान में होने वाले 2026 पुरुष एशियन गेम्स की सभी 10 टीमें फाइनल हो गई है. सिंगापुर में चल रहे क्वालीफ़ाइंग टूर्नामेंट से चार टीमों ने क्वालिफाई किया, जिसमें नेपाल, मलेशिया, हांग कांग और ओमान शामिल है. नेपाल और मलेशिया ने ग्रुप A में टॉप किया, वहीं हांग कांग और ओमान ग्रुप B में टॉप पर रही.

कतर के टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही इससे हट जाने के कारण दो जीत के साथ नेपाल ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. अपने पहले मैच में ही मलेशिया ने चीन को हराया और इसके साथ ही उनका क्वलीफ़िकेशन भी पक्का हो चुका था. वहीं ग्रुप B में हांग कांग और ओमान दोनों ने बहरीन और सिंगापुर को हराया. उनका आख़िरी मैच केवल सेमीफ़ाइनल की लाइनअप तय करेगा. हांग कांग और ओमान के बीच होने वाले मैच की विजेता को सेमीफ़ाइनल में मलेशिया और हारने वाली टीम को नेपाल का सामना करना होगा, हालांकि इन मैचों के रिजल्ट का असर क्वालीफ़िकेशन पर अब नहीं पड़ने वाला है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

छह टीमें पहले से हैं तय

नेपाल, मलेशिया, हांग कांग और ओमान की टीमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा मेजबान टीम जापान के साथ जुड़ेगी जो पहले ही टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. जापान को मेजबान होने की वजह से क्वालिफिकेशन मिला है. 24 सितंबर से 03 अक्तूबर तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा.

शनिवार को होगा टीम इंडिया का ऐलान, अजित अगरकर ऐंड कंपनी को तलाशने होंगे 5 सवालों के जवाब

नेपाल ने किया शानदार प्रदर्शन

नेपाल ने चीन को 221 रनों से हराते हुए अपने अभियान की शुरुआत की थी. चीन के खिलाफ नेपाल ने दो विकेट पर 313 रन बनाए थे. नेपाल की टीम इस दौरान ही पुरुष T20 मैच में एक से अधिक बार 300 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम भी बनी. इसके बाद नेपाल ने मलेशिया को 167 रनों से हराया. नेपाल के बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने दोनों मैच में शतक लगाया.

पिछले सीजन भारत ने जीता था गोल्ड

एशियन गेम्स के पिछले सीजन का खिताब टीम इंडिया के नाम रहा था. फाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से था, लेकिन बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो सका था. भारत को टॉप सीड के आधार पर गोल्ड मेडल दिया गया था. यह भारत की एशियन गेम्स क्रिकेट में पहली भागीदारी थी. भारतीय टीम ने मेंस के साथ- साथ वीमेंस का भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.

Editor's Pick