- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Nepal vs Ireland Live Cricket score ICC World Cup qualifiers 2023 7th Place Play off Live Updates Full Scorecard
Nepal vs Ireland ICC WCQ 2023: आयरलैंड की रोमांचक जीत, नेपाल को दो विकेट से हराया
Nepal vs Ireland Live cricket score Full scorecard and Updates: नेपाल और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे मैच के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
Published On Jul 04, 2023, 12:58 PM IST
Last UpdatedJul 04, 2023, 12:58 PM IST
Photo credit- Cricket Ireland
Nepal vs Ireland ICC World Cup qualifiers 2023 Live Score and Updates: आईसीसी वर्ल्ड क्वालिफायर 2023 में आयरलैंड ने नेपाल को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया.
ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेले गए मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलसन झा के नाबाद 57 रन, अर्जुन सऊद के 48 रन और कुशल मल्ला के 44 रन की मदद से 50 ओवर में नौ विकेट पर 268 रन बनाए. आयरलैंड के सामने जीत के लिए 269 रन का लक्ष्य था, आयरलैंड की टीम ने कर्टिस कैंफर (62 रन) और हैरी टेक्टर (60 रन) की पारी से आखिरी ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. गेरेथ डेलनी 16 रन और मैकार्थी 04 रन बनाकर नाबाद रहे.
दोनों टीमों का स्क्वाड:
नेपाल (प्लेइंग इलेवन): कुशल भुर्टेल, अर्जुन सऊद (विकेटकीपर), ज्ञानेंद्र मल्ला, रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शर्की, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, करण केसी, संदीप लामिछाने, किशोर महतो
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): एंडी मैकब्राइन, पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग