• Home
  • News
  • Netherland batsman Tom Cooper out on diamond Duck in T20 World Cup 2022

'डायमंड डक' पर आउट हुए टॉम कूपर, पोलार्ड, रसेल, जयवर्धने जैसे दिग्गज भी हो चुके हैं शिकार

जब कोई बल्लेबाज क्रीज पर आकर बिना कोई गेंद खेले जीरो पर आउट हो जाता है, तो उसे डायमंड डक कहा जाता है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 24, 2022, 12:21 PM IST

Published On Oct 24, 2022, 12:21 PM IST

Last UpdatedOct 24, 2022, 12:21 PM IST

Tom cooper run out

Tom cooper run out (Photo- Twitter )

टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को पहले मैच में बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में बांग्लादेश ने नीदरलैंड के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य रखा है. बांग्लादेश के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने खराब शुरूआत की और 15 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए. नीदरलैंड के बल्लेबाज टॉम कूपर इस मैच में डायमंड डक का शिकार हुए और बिना कोई गेंद खेले जीरो पर आउट हो गए. टी-20 विश्व कप में  यह पहला मौका नहीं है, जब कोई बल्लेबाज इस तरह आउट हुआ है. कायरन पोलार्ड, महेला जयवर्धने और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज भी इसका शिकार हो चुके हैं.

क्या होता है डायमंड डक ?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जब कोई बल्लेबाज क्रीज पर आकर बिना कोई गेंद खेले जीरो पर आउट हो जाता है, तो उसे डायमंड डक कहा जाता है. टॉम कूपर जब बल्लेबाजी करने आए थे, तब वह नन स्ट्राइक पर थे. एकरमैन के शॉट खेलने के बाद वह रन के लिए भागे, मगर शांतो के थ्रो पर विकेटकीपर नुरुल हसन ने उन्हें रन आउट कर दिया.

टी-20 विश्व कप में डायमंड डंक का शिकार होने वाले बल्लेबाज: 

डेनियल विटोरी

मो. आमिर

कायरन पोलार्ड,

मिशेल यार्डी

मिस्बाह-उल-हक

तिलकरत्ने दिलशान

लेंडल सिमंस

महेला जयवर्धने

डेविड विले

मुस्ताफिजुर रहमान

आंद्रे रसेल

टॉम कूपर

Editor's Pick