This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
नीदरलैंड के गेंदबाज को आईसीसी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड
महिला विश्व टी-20 क्वालिफायर 2018 के दौरान गलत एक्शन से गेंदबाजी का पाया गया दोषी।
Written by Sandeep Gupta
Last Published on - July 11, 2018 1:31 PM IST

क्रिकेट में अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण आईसीसी द्वारा खिलाड़ियों को सस्पेंड किए जाने की घटना अक्सर सुनने में आती है। हरभजन सिंह के अलावा श्रीलंका के स्पिन के जादूगर रहे मुरलीधरन और पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज इसका शिकार बन चुके हैं। वेस्टइंडीज के सुनील नरेन को भी गलत गेंदबाजी एक्शन अपनाने के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इस कड़ी में अब नया नाम नीदरलैंड महिला टीम की खिलाड़ी रॉबिन रिजके का जुड़ गया है।
यूएई के खिलाफ खेला गया था मैच
रॉबिन रिजके नीदरलैंड महिला टीम की तेज गेंदबाज है। महिला विश्व टी-20 क्वालिफायर 2018 के दौरान उन्हें गलत गेंदबाजी एक्शन से गेंद फेंकते हुए पकड़ा गया। जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया गया। आईसीसी के मुताबिक 21 वर्षीय रॉबिन रिजके ने शनिवार को यूएई की महिला टीम के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान गलत एक्शन से गेंदबाजी की।
मैच की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं थी उपलब्ध
आईसीसी का कहना है कि इन मैचों का टीवी पर प्रसारण नहीं किया जा रहा है। अवैध गेंदबाजी एक्शन से जुड़े आईसीसी के आर्टिकल 3.6.2 के अंतर्गत रिजके के गेंदबाजी एक्शन की रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग की गई।
एक्शन का आकलन इस इवेंट के पैनल से जुड़े मार्क किंग और रिचर्ड डन ने किया। जिसमें एक्शन को अवैध पाया गया। जिसके बाद रॉबिन रिचके को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से सस्पेंड कर दिया गया।
TRENDING NOW
एक्शन में सुधार का मिलेगा मौका
रिचके को अब अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार करना होगा। जिसके बाद आईसीसी से मान्यता प्राप्त टेस्ट सेंटर में जाकर उन्हें अपने गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट देना होगा। आईसीसी से हरी झंडी मिलने के बाद ही वो एक बार फिर क्रिकेट में वापसी कर सकती हैं।
