add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सलेक्टर्स ने किया टीम में चयन, क्रिकेटर्स कहीं और पैसा कमाने में व्यस्त

टी-20 ट्राई सीरीज में नीदरलैंडस की टीम को 12 और 13 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - June 7, 2018 5:01 PM IST

आयरलैंड और स्‍कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी टी-20 ट्राई सीरीज के लिए नीदलैंडस के क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है। नीदरलैंडस ने अपनी टीम में कुछ ऐसे खिलाडि़यों को शामिल किया है जिनकी उपलब्‍धता पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वो इस ट्राई सीरीज में खेलेंगे या नहीं बोर्ड को उनकी पुष्टि का अब भी इंतजार है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/tim-paine-says-training-at-lords-inspires-australian-teams-cricket-world-cup-dream-718739″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक नीदरलैंड बोर्ड ने अंदाजन टिम वान डेर गुग्‍टेन, पॉल वान मीकरेन, रोएलेफ वान डेर मर्व और रेयान टेन डोशेट को टीम में शामिल तो कर लिया है लेकिन उसे ये नहीं पता है कि ये खिलाड़ी उस समय राष्‍ट्रीय टीम के लिए उपलब्‍ध होंगे या नहीं क्‍योंकि ये सभी इस समय इंग्‍लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

TRENDING NOW

पीटर सीलार की कप्‍तानी में नीदरलैंडस की टीम 12 और 13 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी जबकि 19 और 20 जून को उसका मुकाबला स्‍कॉटलैंड से होगा। पीटर बोरेन के अप्रैल में संन्‍यास लेने के बाद से पीटर सीलार कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं। बोरेन ने लगभग एक दशक तक नीदरलैंडस टीम का नेतृत्‍व किया था।

नीदरलैंडस की टीम में तीन अनकैप्‍ड खिलाडि़यों को शामिल किया गया है। 18 साल के बल्‍लेबाज बास डि लीड को पेसर शने श्‍नैटर और फ्रेड क्‍लोसेन के साथ टीम में जगह दी गई है। ये दोनों मार्च में आयोजित वर्ल्‍ड कप क्‍वालीफायर्स में भी नीदरलैंडस टीम का हिस्‍सा थे। क्‍वीरीजन गुनिन और मैक्‍स ओ डॉड को केवल स्‍कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है।