Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 13, 2025 10:55 AM IST

Scott Edwards Double Century in T20 Match: टी-20 क्रिकेट में शतक बनाना ही बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, मगर अगर कोई बल्लेबाज दोहरा शतक बना ले तो आपको एक बार में इस खबर पर यकीन नहीं होगा. मगर ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 मैच में यह नजारा देखने को मिला, जहां नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने लोकल टी-20 लीग में तूफानी दोहरा शतक जड़ा. स्कॉट एडवर्ड्स ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चौके और छक्के की बरसात कर टी-20 में दोहरा शतक ठोक डाला.
क्लेंजो ग्रुप शील्ड टूर्नामेंट में एल्टोना स्पोर्ट्स टी20 फर्स्ट 11 की तरफ से खेलते हुए स्कॉट एडवर्ड्स ने चौथे राउंड के मैच में यह कारनामा किया है. नीदरलैंड के खिलाड़ी ने यह कारनामा कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है.
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 81 बॉल में 229 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपनी पारी में 23 छक्के और 14 चौके लगाए. विलियम्स लैंडिंग एससी टी20 के खिलाफ स्कॉट एडवर्ड्स ओपनिंग करने उतरे और पारी के अंत तक आउट ही नहीं हुए. उन्होंने 282 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपना रौद्र रूप दिखाया. उनकी इस पारी की मदद से एल्टोना स्पोर्ट्स टी20 फर्स्ट 11 की टीम ने 304 रन बनाए. विरोधी टीम सिर्फ 110 रन पर सिमट गई.
🇳🇱 Netherlands captain Scott Edwards scored 229 off just 81 balls in a local T20 league in Australia.🇦🇺
— Associate Chronicles (@AssociateChrons) December 12, 2025
Not the strongest opposition, but still not too shabby from the captain of the Orange Army. 🟠#CricketEverywhere#NetherlandsCricket #AssociateCricket pic.twitter.com/BKvRWGFuTl
नीदरलैंड की टीम भारत और श्रीलंका की मेजबानी में अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा है और वह भारत के ग्रुप में ही शामिल है. भारत और नीदरलैंड का मुकाबला 18 फरवरी को अहमदाबाद में टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ंत होनी है.
29 साल के स्कॉट एडवर्ड्स ने नीदरलैंड के लिए 82 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक के साथ 1226 रन बनाए है.
इससे पहले भी टी-20 मैच में दोहरा शतक लग चुका है. सिंगापुर के बल्लेबाज सागर कुलकर्णी ने साल 2008 में खेले गए एक टी20 मैच में मरीना क्लब के लिए 56 गेंदों पर 219 रन बनाए थे. उन्होंने उस पारी में 23 चौके और 18 छक्के लगाए थे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
