जीवनयापन के लिए डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहा है यह इंटरनेशनल क्रिकेटर

इस खिलाड़ी को इस साल T20 वर्ल्ड कप में खेलना था. वर्ल्ड कप टल गया तो उसे अब डिलीवरी ब्वॉय का काम करना पड़ रहा है.

Edited By : India.com Staff |Nov 16, 2020, 09:05 PM IST

Published On Nov 16, 2020, 09:05 PM IST

Last UpdatedNov 16, 2020, 09:05 PM IST

क्रिकेट वेबसाइट क्रिसइन्फो ने रविवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें उसने मायूसी दर्शाते हुए लिखा था कि 2020 पुरुष टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का फाइनल आज एमसीजी में खेला जाना था. क्रिकेइन्फो की इस मायूसी का कारण सभी अच्छे से जानते हैं कि आखिर क्यों इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका. कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया है.

लेकिन इस ट्वीट पर जब एक इंटरनेशनल स्तर के क्रिकेटर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि यह टूर्नामेंट नहीं हुआ और उन्हें अब ऊबर ईट्स पर फूड डिलीवरी करनी पड़ रही है. यह खिलाड़ी हैं नीदरलैंड्स के तेज गेंदबाज पॉल वान मीकेरेन (Paul van Meekeren), जो इन दिनों ऊबर ईट्स में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/paulvanmeekeren/status/1327982251804647427?s=20

27 वर्षीय मीकेरेन ने क्रिक इन्फो के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘मैं आज के दिन क्रिकेट खेल रहा होता लेकिन इस समय सर्दियों के महीने निकालने के लिए मैं ऊबर ईट्स पर डिलीवरी कर रहा हूं. चीजें किस तरह से बदलती हैं, अजीब है ना. हंसते रहिए.’

बता दें मीकेरेन ने अपने देश के लिए अभी तक 5 वनडे, 41 टी20i खेले हैं. वनडे में उनके नाम 4 और टी20 में कुल 47 विकेट हैं. उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच में पपुआ न्यू गिनी के खिलाफ बीते साल नवंबर में दुबई में खेला था, इस मैच में उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ था.

Editor's Pick