FIFA World Cup 2026: मैच खत्म होते ही स्टेडियम की सफाई में जुटे जापान के फैंस, तस्वीरें वायरल

FIFA World Cup 2026: जापान फीफा विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी. नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ पर खत्म हुआ. लेकिन मैच के बाद जापान के फैंस ने स्टेडियम में सफाई अभियान चलाया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 15, 2026, 02:54 PM IST

Published On Jun 15, 2026, 02:54 PM IST

Last UpdatedJun 15, 2026, 02:54 PM IST

फीफा विश्व कप 2026 का 10वां मुकाबला जापान और नीदरलैंड के बीच खेला गया. जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ. नीदरलैंड के खिलाफ भले जापान मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सका. लेकिन उसके फैंस ने स्टेडियम में ऐसा काम किया. जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है. दरअसल जापान और नीदरलैंड्स का मैच खत्म होने के बाद जापान के फैंस स्टेडियम की सफाई करते हुए नजर आए. उन्होंने इधर-उधर पड़े कूड़े को उठाया और सीटों के आसपास पड़ी गंदगी को भी साफ करते हुए दिखाई दिए. फीफा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जापानी फैंस का यह दिल जीत लेने वाला वीडियो शेयर किया है.

मैच खत्म होने के बाद चलाया सफाई अभियान

जापान और नीदरलैंड का मैच खत्म होने के बाद जापान के फैंस स्टेडियम की सफाई करते हुए नजर आए. उन्होंने इधर-उधर पड़े कूड़े को उठाया और सीटों के आसपास पड़ी गंदगी को भी साफ करते हुए दिखाई दिए. फीफा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जापानी फैंस का यह दिल जीत लेने वाला वीडियो शेयर किया. वीडियो में टीम की एक फैन ने बताया कि वह खिलाड़ियों और स्टेडियम का सम्मान करते हैं और यहां पर आकर गर्व महसूस कर रहे हैं, और इसी कारण से वह यहां की सफाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह स्टेडियम को गंदा छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं. इस बर्ताव के चलते जापानी टीम के फैंस की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फैंस ने देखा रोमांचक मुकाबला

जापान ने नीदरलैंड्स को मुकाबले में कड़ी टक्कर दी. पहले हाफ में नीदरलैंड्स ने गोल करने के कई प्रयास किए. लेकिन जापान के डिफेंस ने उन्हें अपने इरादों में कामयाब नहीं होने दिया. नतीजा यह रहा कि पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका. हालांकि, दूसरे हाफ में नीदरलैंड्स ने अपने अटैक और भी तेज कर दिए. मैच के 50वें मिनट में नीदरलैंड्स को पहली सफलता मिली. रयान ग्रावेनबेर्ख की फ्री किक को कप्तान वर्जिल वैन डाइक गोल में तब्दील करने में सफल रहे.

हालांकि जापान ने चंद मिनटों बाद ही शानदार वापसी की और 57वें मिनट में स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. नाकामुरा ने जापान के लिए मैच का पहला गोल दागा. इसके बाद नीदरलैंड्स ने 64वें मिनट में दूसरा गोल करते हुए फिर से बढ़त हासिल कर ली. समरविल ने बेहतरीन कर्लिंग शॉट मारते हुए नीदरलैंड्स को मैच में 2-1 से आगे कर दिया. नीदरलैंड्स की मुकाबले में जीत लगभग पक्की लग रही थी, लेकिन मैच के 88वें मिनट में मिले कॉर्नर का दाइजी कामदा ने भरपूर फायदा उठाते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया. कोकी ओगावा के शॉट को दाइजी ने गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए जापान की हार को टाल दिया.

Editor's Pick