NED vs OMAN ICC WCQ 2023: विक्रमजीत सिंह का शतक, नीदरलैंड ने ओमान को 74 रन (DLS) से हराया

Netherlands vs Oman Live Score ICC World Cup qualifiers 2023 Live Updates Full Scorecard

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 03, 2023, 12:31 PM IST

Published On Jul 03, 2023, 12:31 PM IST

Last UpdatedJul 03, 2023, 12:31 PM IST

NED VS OMAN

NED VS OMAN (Photo-ICC)

Netherlands vs Oman Live Cricket score ICC World Cup qualifiers Live Updates:  विक्रमजीत सिंह ने 110 रन और वेस्ले बैरेसी ने 97 रन की पारी की मदद से आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 के सुपर सिक्स मुकाबले में नीदरलैंड ने ओमान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है. नीदरलैंड ने बारिश से प्रभावित मैच में डकबर्थ लुईस नियम से ओमान को 74 रन से हराया. इस जीत के साथ ही नीदरलैंड की टीम विश्व कप क्वालिफिकेशन के लिए अपनी दावेदारी बनाए रखी है.

हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेले गए मैच में ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. नीदरलैंड ने 3.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के आठ रन बनाए थे, तभी बारिश ने खेल रोका और मैच 48-48 ओवर का कर दिया गया. विक्रमजीत सिंह ने 110 रन और वेस्ले बैरेसी ने 97 रन की मदद से नीदरलैंड ने 48 ओवर में सात विकेट पर 362 रन बनाए. बारिश की वजह से ओमान को 44 ओवर में 320 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, ओमान की टीम आयान खान के शतक (नाबाद 105 रन) के बावजूद 44 ओवर में छह विकेट पर 246 रन ही बना सकी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दोनों टीमों का स्क्वाड: 

ओमान (प्लेइंग इलेवन): कश्यप प्रजापति, जतिंदर सिंह, आकिब इलियास (कप्तान), संदीप गौड़, शोएब खान, सूरज कुमार (विकेटकीपर), अयान खान, मोहम्मद नदीम, फैयाज बट, कलीमुल्लाह, बिलाल खान

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, वेस्ले बर्रेसी, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, रयान क्लेन, आर्यन दत्त, क्लेटन फ्लॉयड

Editor's Pick