add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जब ईशान किशन से नाराज हो गए थे सूर्या, मैच के बाद किया खुलासा

भारतीय कप्तान ने कहा, मुझे नहीं पता ईशान ने दोपहर के लंच में क्या खाया था, लेकिन मैंने कभी किसी को 2 विकेट पर 6 रन से पावरप्ले के अंत तक 60 के आसपास पहुंचते हुए नहीं देखा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 24, 2026 11:31 AM IST

Surya kumar Yadav on Ishan Kishan: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 मैच में सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 209 रन का टारगेट रखा था, भारतीय टीम ने 15.2 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. इस जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि वह मैच के दौरान ईशान किशन से नाराज थे.

भारतीय कप्तान ने कहा कि जब पावरप्ले के दौरान ईशान उन्हें स्ट्राइक नहीं दे रहे थे, तो वह नाराज थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने परिस्थितियों को समझा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुकाबला जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, मुझे नहीं पता ईशान ने दोपहर के लंच में क्या खाया था, लेकिन मैंने कभी किसी को 2 विकेट पर 6 रन से पावरप्ले के अंत तक 60 के आसपास पहुंचते हुए नहीं देखा, हम अपने बल्लेबाजों से यही चाहते हैं कि वे खुलकर खेलें, पावरप्ले में वह मुझे स्ट्राइक नहीं दे रहे थे, इस पर मैं थोड़ा नाराज था, लेकिन मैं बाद में हालात को समझ पाया.

सूर्या ने खेली 82 रन की नाबाद पारी

इस मैच में सूर्या ने 37 गेंदों में 4 छक्कों और 9 चौकों के साथ 82 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान ईशान किशन के साथ उन्होंने 122 रन जबकि शिवम दुबे के साथ 81 रन की नाबाद साझेदारी की.

सूर्या ने अपनी शानदार फॉर्म को लेकर कहा, मैं नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, अच्छा ब्रेक मिला और मैच से पहले बढ़िया प्रैक्टिस सेशन भी हुआ था, गेंदबाजी के साथ भी जबरदस्त प्रयास रहा, जब न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 110 रन लिए थे, तो मुझे लगा स्कोर 230 के आसपास जाएगा, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने जिम्मेदारी ली और योगदान दिया, मैं इस वक्त जो हो रहा है, उसका खूब आनंद ले रहा हूं, कैंप का माहौल खुशहाल है और मैं चाहता हूं कि वह ऐसा ही बना रहे.