खराब व्यवहार के कारण बेन स्टोक्स को हुआ 2 लाख डॉलर का नुकसान

बेन स्टोक्स 14 अक्टूबर को अपनी मंगेतर क्लेयर राटक्लिफ के साथ विवाह के बंधन में बंध जाएंगे।

Edited By : Indo-Asian News Service |Oct 12, 2017, 10:24 PM IST

Published On Oct 12, 2017, 10:24 PM IST

Last UpdatedOct 12, 2017, 10:24 PM IST

 © Getty Images
© Getty Images

लंदन ब्रिस्टल में हुए विवाद के कारण पुलिस जांच के घेरे में चल रहे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के साथ किट निर्माता कंपनी न्यू बैलेंस ने अपना करार खत्म कर लिया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए स्टोक्स से करार खत्म करने की जानकारी दी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा है, “स्टोक्स के व्यवहार कंपनी के मूल्यों के मुताबिक नहीं है और इसलिए कंपनी उनके साथ 200,000 डॉलर का सालाना करार खत्म कर रही है।” कंपनी के यह कदम स्टोक्स के ब्रिस्टल हादसे पर सार्वजनिक मांफी मांगने के बाद आया है। स्टोक्स ने ब्रिस्टल में ब्रिटेन की मशहूर हस्ती कैटी प्राइस के अपाहिज बेटे का मजाक उड़ाया था। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) ने कहा है कि स्टोक्स एशेज सीरीज के लिए तब तक ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे जब तक उन पर चल रही जांच पूरी नहीं हो जाती। उन्हें इस मामले के बाद गिरफ्तार तो किया गया था लेकिन उन पर अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं। वह मंगलवार से शुरू हो रहे शिविर में भी हिस्सा ले पाएंगे या नहीं इस पर स्थिति साफ नहीं है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[ये भी पढ़ें: 14 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे बेन स्टोक्स]

विवादों के बीच ही स्टोक्स ने अपनी जिंदगी का एक अहम फैसला ले लिया है। दरअसल, वह जल्दी ही शादी करने वाले हैं। स्टोक्स की शादी की तारीख भी तय हो गई है। वह 14 अक्टूबर को अपनी मंगेतर क्लेयर राटक्लिफ के साथ विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के बाद रिसेप्शन एक 4 स्टार होटल में आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि रिसेप्शन में 400 मेहमान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। स्टोक्स की इस शादी को ‘डिवाइन एंड स्प्रिचुअल’ के रूप में बताया गया है।

Editor's Pick