• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • गांगुली का फरमान, नई चयन समिति करेगी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन

गांगुली का फरमान, नई चयन समिति करेगी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चयन

बीसीसीआई अध्यक्ष ने यह भी बताया कि मदन लाल और सुलक्षणा नाइक क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं, जबकि गौतम गंभीर को बदला जा रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 28, 2020, 10:26 AM IST

Published On Jan 28, 2020, 10:26 AM IST

Last UpdatedJan 28, 2020, 10:26 AM IST

sourav-ganguly

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां उसे 5 टी20, 3 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है। न्यूजीलैंड से लौटने के बाद टीम इंडिया अपने घर में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकता है भारत

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीबाई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि नए अध्यक्ष वाली चयन समिति मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन करेगी।

पांच सदस्यीय पैनल में निवर्तमान समिति के मौजूदा अध्यक्ष एमएसके प्रसाद (दक्षिण क्षेत्र) और गगन खोड़ा (मध्य क्षेत्र) की जगह लेने की दौड़ में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, अजीत अगरकर, राजेश चौहान और वेंकटेश प्रसाद जैसे पूर्व दिग्गज शामिल हैं।

गांगुली ने कहा, ‘न्यूजीलैंड दौरे के लिए पुरानी चयनसमिति ने खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। नई समिति की पहली बैठक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से पहले होगी। चुने हुए उम्मीदवारों का जल्द ही साक्षात्कार किया जाएगा।’

बीसीसीआई अध्यक्ष ने यह भी बताया कि मदन लाल और सुलक्षणा नाइक क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं, जबकि गौतम गंभीर को बदला जा रहा है क्योंकि वह संसद सदस्य होने के नाते कोई पद नहीं संभाल सकते।

उन्होंने कहा, ‘हमने गौतम की जगह लेने वाले के नाम पर फैसला कर लिया है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। मदन लाल और सुलक्षणा समिति में बरकरार रहेंगे।’

‘हार्दिक ने अभी फिटनेेेस हासिल नहीं की’

गांगुली ने इसके साथ ही यह भी बताया कि हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने पीठ की सर्जरी के बाद अब तक मैच फिटनेस हासिल नहीं की है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, ‘वह अभी नहीं खेल सकते, उन्हें फिट होने में अभी समय लगेगा।’

Editor's Pick