add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कहर मचाने को तैयार क्रिस गेल का गोल्डेन बैट

खेल उपकरण बनाने वाली कंपनी स्पार्टन ने क्रिस गेल के लिये बनाया स्पेशल बैट

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - December 28, 2015 6:30 PM IST

क्रिस गेल मैदान पर अपनी बिग हिटिंग और मैदान से बाहर पार्टियों के लिये जाने जाते हैं© Getty Images
क्रिस गेल मैदान पर अपनी बिग हिटिंग और मैदान से बाहर पार्टियों के लिये जाने जाते हैं© Getty Images

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल बिग बैश लीग में गोल्ड से बने बल्ले से बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। क्रिकेट के उपकरण बनाने वाली कंपनी ‘स्पार्टन’ ने क्रिस गेल के लिए एक स्पेशल गोल्ड बैट निकाला है। लंबे छक्के लगाने के लिये मशहूर क्रिस गेल से दर्शकों को उम्मीद है कि वह अपने गोल्ड बैट के साथ भी वैसे ही छक्के लगाएंगे जिसके लिये वो जाने जाते हैं। क्रिस गेल इस समय बिग बैश लीग की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स के सदस्य है और गोल्ड बैट से बल्लेबाजी करने को लेकर उत्साहित हैं। गेल ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ गाबा के मैदान पर होने वाले मुकाबले में बल्लेबाजी के लिये गोल्डेन बैट का इस्तेमाल करेंगे। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि कोई बल्लेबाज इस तरह के बल्ले के साथ मैदान में उतरेगा। इस बल्ले पर गोल्ड कलर की स्प्रे का इस्तेमाल किया गया है। ALSO READ: गूगल प्ले पर हिट हुआ विराट का मोबाइल गेम

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इस तरह के बैट के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) का कहना है कि जब तक क्रिकेट के नियमों की अनदेखी नहीं होती उसे इस तरह के प्रयोग से कोई आपत्ति नहीं है। गेल ने अपने ट्वीटर अंकाउट पर कुछ समय पहले अपने गोल्डेन बैट के बारे में लिखा था। इसमें उन्होने अपने दो बल्लों के अलावा गोल्ड बैट का भी जिक्र किया था। ALSO READ: जब बिली बाउडन ने क्रिकेट के खेल में किया रेड और यलो कार्ड का इस्तेमाल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिस गेल ने गोल्ड बैट के आने से पहले इसकी जानकारी अपने ट्वीटर पेज पर दी थी © Chris Gayle twitter
क्रिस गेल ने गोल्ड बैट के आने से पहले इसकी जानकारी अपने ट्वीटर पेज पर दी थी © Chris Gayle twitter

गौरतलब है कि क्रिस गेल दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा एक पार्टी पर्सन के रूप में भी जाने जाते हैं। गोल्ड से बना यह बल्ला उनकी इस इमेज को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है और इस बल्ले के इस्तेमाल से वो अपने फैंस के बीच और भी लोकप्रिय हो जाएंगे। ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड