×

गौतम गंभीर ने बैटिंग और बॉलिंग कोच के लिए बीसीसीआई से की इन 2 नामों की सिफारिश

भारतीय टीम के नए कोच गौतम गंभीर ने अपने सपॉर्ट स्टाफ के लिए बीसीसीआई को नाम सुझा दिए हैं. खबरों की मानें तो अभिषेक नायर और विनय कुमार को गंभीर अपने साथ जोड़ना चाहते हैं. गंभीर अभिषेक नायर को बल्लेबाजी कोच और विनय कुमार को गेंदबाजी कोच के रूप में चाहते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - July 10, 2024 2:43 PM IST

भारतीय टीम के नए कोच गौतम गंभीर ने अपने सपॉर्ट स्टाफ के लिए बीसीसीआई को नाम सुझा दिए हैं. खबरों की मानें तो अभिषेक नायर और विनय कुमार को गंभीर अपने साथ जोड़ना चाहते हैं. गंभीर अभिषेक नायर को बल्लेबाजी कोच और विनय कुमार को गेंदबाजी कोच के रूप में चाहते हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया कोच नियुक्त किया है. वह राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे. द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज और यूएएस में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंभीर ने मुख्य कोच बनने के बाद बीसीसीआई से कहा है कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स में उनके साथी रहे अभिषेक नायर को बल्लेबाजी कोच बनाने के लिए बात करे. इसके साथ ही गेंदबाजी कोच के लिए उन्होंने हैरान करने वाला नाम सुझाया है. गंभीर ने इसके लिए विनय कुमार का नाम आगे किया है.

मुंबई के पूर्व बल्लेबाज नायर ने हाल ही में केकेआर के साथ बल्लेबाजी कोच काम कर रहे थे. नायर को प्रतिभा को पहचानने और कौशल को निखारने में एक्सपर्ट माना जाता है. वह जानते है कि किसी खिलाड़ी की बल्लेबाजी को कैसे अगले चरण पर लेकर जाया जाए.

उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ काफी काम किया. इसके बाद कार्तिक की भारतीय टीम में वापसी हुई. वहीं रिंकू सिंह के साथ भी नायर ने काम किया. इतना ही नहीं नायर के टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के साथ अच्छे संबंध हैं.

वहीं विनय कुमार को ऐसे खिलाड़ी हैं, उन्हें भी टैलंट पहचानने की महारत हासिल है. और साथ ही युवाओं के साथ काम करने में भी वह एक्सपर्ट हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. कर्नाटक ने 2014 और 2015 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक की टीम का प्रतिनिधित्व किया था.