ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया सिर्फ 26 साल की उम्र में संन्यास

न्यू साउथ वेल्स के विकेटकीपर रायन कार्टर्स ने पढ़ाई के लिए छोड़ा क्रिकेट

Edited By : Anoop Dev Singh |May 12, 2017, 08:23 PM IST

Published On May 12, 2017, 08:23 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2017, 08:23 PM IST

रायन कार्टर्स © Getty Images
रायन कार्टर्स © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के एक क्रिकेटर ने बेहद ही चौंकाने वाला कदम उठाते हुए सिर्फ 26 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। न्यू साउथ वेल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज रायन कार्टर्स ने पढ़ाई के लिए क्रिकेट को छोड़ दिया है। कार्टर्स उच्च शिक्षा और पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं उन्होंने अभी हाल ही में फिलॉसफी और राजनीति और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

रायन कार्टर्स ने अपने इस फैसले पर बयान दिया, ‘मैं हमेशा से चिंता में डूबा रहता था कि मैं जिंदगी भर तो क्रिकेट खेल नहीं पाऊंगा। मैं समाज और अपने लिए अपने खेल को छोड़ने के लिए तैयार हूं। मैं जानता हूं कि ये आसान नहीं होगा लेकिन मैं जितनी जल्दी आगे बढ़ूंगा उतना ही अच्छा रहेगा।’ ये भी पढ़ें-चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिल गया विस्फोटक ओपनर?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रायन कार्टर्स का जन्म ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में हुआ जहां उन्होंने अपने क्रिकेट का ककहरा सीखा। इसके बाद वो विक्टोरिया टीम से जुड़े और मैथ्यू वेड के बाद कार्टर्स ही टीम के लिए विकेटकीपिंग करते थे। विक्टोरिया के लिए उन्होंने 11 फर्स्ट क्लास मैच खेले और इसके बाद वो न्यू साउथ वेल्स टीम से जुड़ गए। रायन कार्टर्स ने 43 फर्स्ट क्लास मैच में 35.92 के औसत से कुल 2515 रन बनाए हैं। कार्टर्स ने न्यूजीलैंडर्स के खिलाफ 2015 में 209 रनों की पारी खेली थी जो कि उनका सर्वाधिक स्कोर भी है। इसके अलावा कार्टर्स ने 22 वनडे और 35 टी-20 मैचों में भी शिरकत की। कार्टर्स 2013-14 में शैफील्ड शील्ड और 2015-16 में मैटाडोर कप जीतने वाली न्यू साउथ वेल्स की टीम का भी हिस्सा थे।

Editor's Pick