×

पहले टेस्ट में श्रीलंका पर जीत से मात्र 7 विकेट दूर न्यूजीलैंड

109 रन पर तीन विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही है श्रीलंका, लक्ष्य से 296 रन दूर

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 13, 2015 3:32 PM IST

न्यूजीलैंड को डूनेडिन टेस्ट जीतने के लिए सिर्फ 7 विकेटों की दरकार है © Getty Images (File Photo)
न्यूजीलैंड को डुनेडिन टेस्ट जीतने के लिए सिर्फ 7 विकेटों की दरकार है © Getty Images (File Photo)

डुनेडिन। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। डुनेडिन टेस्ट में न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी 3 विकेट पर 267 रन के स्कोर पर घोषित कर मेहमान श्रीलंका को 405 रनों का लक्ष्य दिया। जबाव में बारिश से प्रभावित चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंकाई टीम 109 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी टॉम लिथम ने शानदार शतक बनाते हुए 109 रन बनाए जबकि केन विलियमसन ने अपनी शानदार फार्म बरकरार रखते हुए दूसरी पारी में 71 रनों का योगदान दिया। मेहमान श्रीलंका टीम अभी भी लक्ष्य से 296 रन पीछे है जबकि न्यूजीलैंड जीत से 7 विकेटों की दूरी पर है। ALSO READ : वनडे क्रिकेट की 5 सबसे सफल ओपनिंग जोड़ियां

आज सुबह न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी के स्कोर 1 विकेट पर 171 रन से आगे खेलना शुरू किया। आज सुबह के खेल में सबसे पहले कल के नाबाद बल्लेबाज केन विलियमसन ने अपना अपना अर्धशतक पूरा किया तो उसके बाद कल के दूसरे नाबाद बल्लेबाज टॉम लिथम ने शतक पूरा किया। विलियमसन को दुष्मंथा चमीरा ने 71 को योग पर पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रॉस टेलर सिर्फ 15 रन बनाकर रंगना हेराथ की गेंद पर बोल्ड हो गए। कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने तेजी से 17 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। मैकुलम ने 17 रन की पारी में 2 छक्के लगाए। इन दो छक्कों की मदद से मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में गिलक्रिस्ट के बराबर 100 छक्के लगाए हैं। ALSO READ : टेस्ट क्रिकेट के पांच सबसे तेज शतक

चौथी पारी में 405 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को दिमुथ करुनारत्ने और कुशल मेंडिस ने अच्छी शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल रोके जाने तक श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर 109 रन बना लिये थे। दिनेश चंडीमल 31 रन बनाकर विकेट पर टिके हुए हैं। श्रीलंका की दूसरी पारी में टिम साउदी ने दो विकेट झटके जबकि तीसरी सफलता नील वागनर के हाथ लगी। मेजबान न्यूजीलैंड को ये मैच जीतने से मात्र 7 विकेटों की दूरी पर खड़ी है जबकि श्रीलंका को जीत से 296 रन दूर है। ALSO READ : भारतीय बल्लेबाजों को रवि शास्त्री ने क्या सलाह दी

TRENDING NOW