×

T20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार नजर आएगा ये कीवी गेंदबाज, खुद किया बड़ा ऐलान

T20 वर्ल्ड कप 2024 ट्रेंट बोल्ट का आखिरी सबसे छोटे फॉर्मेट में आखिरी T20 WC होगा. युगांडा पर 9 विकेट से जीत के बाद बोल्ट ने ये बड़ा बयान दिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - June 15, 2024 5:23 PM IST

तारोबा (त्रिनिदाद)। न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि मौजूदा T20 वर्ल्ड कप खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनका आखिरी वैश्विक टूर्नामेंट होगा.बोल्ट 2011 में डेब्यू करने के बाद से न्यूजीलैंड टीम के अहम सदस्य रहे है. उन्हें T20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने का अनुभव है. उन्होंने ने 2014 से चार T20 वर्ल्ड कप में भाग लिया है.

आखिरी T20 वर्ल्ड कप

बोल्ट ने युगांडा पर न्यूजीलैंड की नौ विकेट की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मैं अपनी बात करूं तो यह मेरा आखिरी T20 वर्ल्ड कप होगा. मुझे बस इतना ही कहना है.’’ युगांडा के खिलाफ मैच से पहले ही न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप के सुपर आठ दौर से बाहर हो गई थी. टीम अब ग्रुप सी में अपने आखिरी मैच में पापुआ न्यू गिनी का सामना करेगी जो T20 वर्ल्ड कप में 34 साल के इस बायें हाथ के गेंदबाज का आखिरी मैच होगा.

उन्होंने सुपर आठ से बाहर होने पर कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम टूर्नामेंट में ऐसी शुरुआत नहीं चाहते थे. इसे पचा पाना कठिन है. हम निराश है कि आगे नहीं बढ़ सके लेकिन जब भी आपको देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है, तो यह गर्व का क्षण होता है.’’

ड्रेसिंग रूम में बहुत गर्व का माहौल

इस प्रारूप के विश्व कप में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस सत्र से पहले टीम 2014 के बाद से हर बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही है.उन्होंने कहा, ‘‘देश के लिए खेलने को लेकर ड्रेसिंग रूम में बहुत गर्व का माहौल है. पिछले कई वर्षों में हमारे रिकॉर्ड बेहतरीन रहे हैं. दुर्भाग्य से बीते सप्ताह हम अच्छा नहीं खेल सके और क्वालीफिकेशन से बाहर हो गये.’’