कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने हैम्‍पशायर के साथ किया करार, टी20 ब्‍लास्‍ट में खेलते आएंगे नजर

कॉलिन डी ग्रैंडहोम बीते एक साल से टखने की चोट के चलते अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |May 04, 2021, 05:51 PM IST

Published On May 04, 2021, 05:51 PM IST

Last UpdatedMay 04, 2021, 05:51 PM IST

Colin de Grandhomme Twitter 1

Colin de Grandhomme @ Twitter

इंग्‍लैंड की काउंटी टीम हैम्‍पशायर ने आगामी टी20 ब्‍लास्‍ट टूर्नामेंट के लिए न्‍यूजीलैंड के स्‍टार ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम को साइन किया है. ग्रैंडहोम बीते एक साल से टखने की चोट से परेशान हैं, जिसके चलते वो लंबे समय अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से भी दूर हैं.

IPL गवर्निंग काउंसिल ने टूर्नामेंट को शिफ्ट करने का रखा था प्रस्‍ताव, यूएई को स्‍टैंड-बॉय अलर्ट भी भेजा गया, लेकिन…

साल 2020-21 के दौरान वो टखने की चोट के चलते वेस्‍टइंडीज, बांग्‍लादेश, पाकिस्‍तान और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज भी नहीं खेल पाए थे. हालांकि वो बीते दिनों न्‍यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए दिखे इस टूर्नामेंट के दौरान वो केवल एक बल्‍लेबाज के तौर पर खेले. उन्‍होंने गेंदबाजी नहीं की थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सर्जरी के बाद कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने बीते महीने ही अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी. वो जून में होने वाली वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप और इंग्‍लैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का भी हिस्‍सा हैं. टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 से 22 जून के बीच खेला जाना है.

स्‍मृति मंधाना, हरमनप्रीत सहित इन क्रिकेटर्स को मिली ‘द हंड्रेट’ में खेलने की इजाजत, जानें कब शुरू होगा टूर्नामेंट

माना जा रहा है कि टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद ही ग्रैंडहोम हैम्‍पशायर के साथ जुड़ेंगे और वो 25 जून को सोमरसेट के खिलाफ मैच में खेलते हुए नजर आएंगे. क्रिकबज वेबसाइट ने ग्रैंडहोम के हैम्‍पशायर से हुए करार की जानकारी दी. हालांकि अभी ये स्‍पष्‍ट नहीं बताया गया है कि वो पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के साथ उपलब्‍ध रहेंगे या नहीं.

Editor's Pick