×

भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान

न्यूजीलैंड की टीम को अगले महीने भारत में वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान कर दिया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 24, 2025 10:34 AM IST

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीन वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी दोनों टीमों का ऐलान कर दिया है. कीवी टीम में पहली बार जेडन लेनोक्स को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. लेनोक्स बाएं हाथ के परंपरागत स्पिनर हैं.

अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. इस लिहाज से भारत और न्यूजीलैंड दोनों के लिए यह सीरीज काफी अहम हो जाती है. न्यूजीलैंड की टीम खास तौर पर जो टी20 वर्ल्ड कप के लिए सही कॉम्बिनेशन तलाशने में जुटी है, वह इस सीरीज से काफी कुछ हासिल कर सकती है. न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल जैसे अनुभवी व्हाइट-बॉल विशेषज्ञों के साथ लेनोक्स और क्रिस्टियन क्लार्क जैसे युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है.

लेनोक्स को वनडे टीम में शामिल किया गया है. उनके साथ क्रिस्टियन क्लार्क, आदि अशोक, जोश क्लार्कसन, निक केली और माइकल रे भी टीम में हैं.


काइल जैमीसन और मिचेल सेंटनर न्यूजीलैंड के लिए फिर से खेलते नजर आएंगे. जैमीसन ने वनडे के साथ टी20 टीम में वापसी की है. वहीं, सेंटनर को सिर्फ टी20 टीम में शामिल किया गया है.

सेंटनर की गैरमौजूदगी में माइकल ब्रेसवेल वनडे सीरीज के दौरान टीम की कमान संभालेंगे, उनके साथ डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिचेल, विल यंग और हेनरी निकोल्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी होंगे.

भारत बनाम न्यूजीलैंड- दौरे का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखमैदानसमय
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे11 जनवरी, 2026वड़ोदरा, बीसीए स्टेडियम1:30 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे14 जनवरी, 2026राजकोट, निरंजन शाह स्टेडियम1:30 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे18 जनवरी, 2026इंदौर, होलकर स्टेडियम1:30 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला T20I21 जनवरी, 2026नागपुर, विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन7:00 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा T20I23 जनवरी, 2026रायपुर, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम7:00 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा T20I25 जनवरी, 2026गुवाहाटी, बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम7:00 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा T20I28 जनवरी, 2026विशाखापत्तनम, एसीए-वीडीसीए स्टेडियम7:00 PM
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां T20I31 जनवरी, 2026तिरुवनंतपुरम, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम7:00 PM

टेस्ट कप्तान टॉम लैथम और फ्रंट-लाइन सीम गेंदबाज मैट हेनरी को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है. वहीं, केन विलियमसन एसए20 लीग में अपनी प्रतिबद्धता के कारण वनडे टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

मिच हे वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग करेंगे, जबकि डेवोन कॉन्वे टी20 सीरीज में यह जिम्मा संभालेंगे. जैकब डफी और रचिन रवींद्र वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. सेंटनर के साथ, चैपमैन और हेनरी चोट से उबरने के बाद टी20 टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं.

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 11-18 जनवरी के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगी. इसके बाद 21-31 जनवरी के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा.

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉन्वे, जैक फॉक्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग.

न्यूजीलैंड की टी20 टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, जैक फॉक्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबी.

TRENDING NOW