×

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिया किया अपनी टीम का ऐलान, मिशेल सैंटरन को सौपी कमान

New Zealand Team For T20I World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने अगले महीने से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में स्पिनर्स को काफी तवज्जो मिली है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 7, 2026 12:31 PM IST

न्यूजीलैंड ने 7 फरवरी से होने वाले टी20 वर्ल्ड 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में स्पिनर्स को काफी तवज्जो दी गई है. भारत और श्रीलंका में होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए बुधवार को घोषित की गई टीम की कमान मिशेल सैंटनर को सौंपी गई है.

न्यूजीलैंड की टीम लीग स्टेज में अपने चार में से तीन मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेलेगी. यह मैदान स्पिनर्स के लिए काफी मददगार माना जाता है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम मे ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे हैं. डेवॉन कॉन्वे, मिशेल सैंटनर, रचिन रविंद्र और डेरेल मिशेल को इस मैदान पर खेलने का काफी अनुभव है.

2026 टी20 वर्ल्ड कप 20 टीमें, चार ग्रुप

ग्रुपटीमें
ग्रुप एभारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और यूएएस
ग्रुप बीऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे
ग्रुप सीबांग्लादेश, इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज
ग्रुप डीअफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और यूएई

सैंटनर के साथ ही कीवी टीम में लेग स्पिनर ईश सोढ़ी भी शामिल हैं. वह इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. इसके साथ ही ऑलराउंडर माइकल ब्रेसबेल, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र भी फिरकी गेंदबाजी कर सकते हैं.

NZ World Cup plan and Team

(AI Generated Image)

इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने कई तेज गेंदबाजों को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. इसमें जैकब डफी भी शामिल हैं. डफी आईसीसी की टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं. यह उनका पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा.

न्यूजीलैंड के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखसमयमैदान
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे11 जनवरी, 20261:30 PMवड़ोदरा
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे14 जनवरी, 20261:30 PMराजकोट
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे18 जनवरी, 20261:30 PMइंदौर
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला T20I21 जनवरी, 20267:00 PMनागपुर
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा T20I23 जनवरी, 20267:00 PMरायपुर
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा T20I25 जनवरी, 20267:00 PMगुवाहाटी
भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा T20I28 जनवरी, 20267:00 PMविशाखापत्तनम
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां T20I31 जनवरी, 20267:00 PMत्रिवेंद्रम

साथ ही मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन और एडम मिल्ने भी कीवी टीम की पेस बैटरी का हिस्सा होंगे. लंबे कद के काइली जैमिनसन पेस बॉलिंग कवर के तौर पर होंगे. यानी अगर किसी खिलाड़ी को चोट लग जाती है तो वह बैकअप के तौर पर उपलब्ध रहेंगे. जिमी नीशम पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के विकल्प के तौर पर सैंटनर की टीम का हिस्सा होंगे.

टीम के कोच रॉब वॉल्टर का कहना है, ‘हमारी बल्लेबाजी में बहुत पावर और कौशल है. क्वॉलिटी गेंदबाज हैं जो परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढाल सकते हैं साथ ही पांच ऑलराउंडर हैं जिनमें हर कोई अपने साथ कुछ खास लेकर आता है. हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी हैं जिनके पास भारतीय उपमहाद्वीप में खेलने का काफी अनुभव है. जो बहुत कीमती है.’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड का शेड्यूल

मैचतारीखसमयमैदान
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान8 फरवरी, 202611:00 AMचेन्नई
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान10 फरवरी, 20263:00 PMचेन्नई
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका14 फरवरी, 20267:00 PMअहमदाबाद
न्यूजीलैंड बनाम कनाडा17 फरवरी, 202611:00 PMचेन्नई

न्यूजीलैंड की ज्यादातर टीम भारत काफी जल्द आ जाएगी. टीम को भारत के खिलाफ तीन वनडे इंटरनेशनल और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. इसके बाद यूएसए के खिलाफ टीम का वर्ल्ड कप का वॉर्मअप मैच होगा. वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. और फिर कनाडा, साउथ अफ्रीका और यूएई के खिलाफ टीम के मुकाबले खेले जाएंगे.

TRENDING NOW

न्यूजीलैंड टीम
मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी.