add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

डुनेडिन टेस्ट में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 122 रनों से हराया

इसी टेस्ट मैच में ब्रेंडन मैक्कुलम ने अपना छक्कों का सैकड़ा पूरा किया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 14, 2015 12:50 PM IST

मार्टिन गुप्टिल को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी 156 की बदौलत मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया © Getty Images
मार्टिन गुप्टिल को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी 156 की बदौलत मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया © Getty Images

डुनेडिन। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच डुनेडिन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने मेहमान श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 122 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। मैच की चौथी पारी में मिले 405 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर मुकाबला नहीं कर पाई और 95.2 ओवरों में मैच के पांचवें दिन 282 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। श्रीलंका की ओर से दिनेश चंडीमल के अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाया और वह 58 रन बनाकर अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

इससे पहले मैच के पहले दिन श्रीलंका के कप्तान एंजलो मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मैच के पहले दिन ही 409 रन बना दिए। न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गुप्टिल सर्वाधिक 156 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ब्रेंडन मैक्कुलम ने टी20 स्टाइल में बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 13 चौके व 1 छक्के की सहायता से 75 रन ठोंके, कीन विलियमसन ने 88 रन बनाए। न्यूजीलैंड मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 431 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।  ये भी पढ़े : टी-20 विश्व कप का बहिष्कार से बचे पीसीबी: वसीम अकरम

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जवाब में अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम ने अपने दो विकेट 29 रनों पर ही गंवा दिए। लेकिन यहां से दिमुथ करुनरत्ने और चंडीमल ने पारी को 150 के पार पहुंचाया। लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही फिर से श्रीलंकाई बल्लेबाज ‘तू चल मैं आया’ की तर्ज पर बल्लेबाजी करने लगे। अंततः श्रीलका की पहली पारी 294 रनों के स्कोर पर समाप्त हो गई। श्रीलंका की ओर से करुनरत्ने और चंडीमल ने क्रमशः 84 और 83 रनों की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज डटकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। इस तरह न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर पहली पारी के आधार पर 137 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। जाने  मैच का फुल स्कोर: न्यूजीलैंड और श्रीलंका