×

केन विलियमसन ने जड़ा शतक, हैमिल्टन टेस्ट में 5 विकेट से जीता न्यूजीलैंड

हैमिल्टन टेस्ट में जीत के साथ न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - December 27, 2015 6:42 PM IST

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में आसानी से जीत हासिल की © Getty Images
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में आसानी से जीत हासिल की © Getty Images

हैमिल्टन में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत लिया है। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के 189 रन के लक्ष्य को आसानी से पांच विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। न्यूजीलैंड के लिये केन विलियमसन ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट की चौथी पारी में शानदार शतक जमाया। विलियमसन को उनकी इस मैच जिताउ पारी के लिये ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने दो मैचो की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली। न्यूजीलैंड और श्रीलंका 26 दिसंबर को इस टूर का पहला वनडे मैच खेलेंगे। ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

आज टेस्ट का चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो मैच दोनों टीमों की गिरफ्त में था। श्रीलंका को 5 विकेट चटकाने थे, जबकि न्यूजीलैंड को 47 रन और बनाने थे। श्रीलंकाई गेंदबाज आज के खेल में कोई विकेट नही ले सके और न्यूजीलैंड ने 47 रन बना कर मैच जीत लिया। मैच के तीसरे दिन के खेल में 78 के स्कोर पर नाबाद लौटे विलियमसन ने आज सुबह शतक जमाया और विकेटकीपर बल्लेबाज बी जे वाटलिंग के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को कोई और नुकसान से बचाते हुए मैच जिता दिया। ALSO READ: क्रिकेट के दस अनसुने रिकॉर्ड

हैमिल्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने के लिये आमंत्रित किया था। श्रीलंका ने पहली पारी में 292 रन बनाए। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 237 रन पर रोक कर 55 रन की बढ़त ली लेकिन श्रीलंकाई टीम इस बढ़त की फायदा नहीं उठा सकी और दूसरी पारी में मात्र 133 रन पर सिमट गई थी। मैच की चौथी पारी में मिले 189 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर पा लिया।

TRENDING NOW

इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैकुलम टेस्ट मैच में डेब्यू के बाद लगातार 99 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज बने। अगर मैकुलम इस मैच में एक छक्का भी लगा देते तो वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान को इस रिकॉर्ड के लिये अगली टेस्ट सीरीज का इंतजार करना पड़ेगा। ALSO READ: जब बिली बाउडन ने क्रिकेट मैदान पर दिखाया रेड कार्ड