This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
क्राइस्टचर्च एकदिवसीय: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
ब्रेंडन मैकुलम ने 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 26, 2015 11:36 AM IST


क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर शनिवार को हागले ओवल मैदान पर खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कीवी टीम ने मार्टिन गुपटिल (79) और कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (55) की तूफानी पारियों की मदद से 21 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए।
गुपटिल और मैकुलम ने 10.1 ओवरों में 108 रनों की साझेदारी के साथ मेजबान टीम की जीत की नींव रखी। गुपटिल ने 56 गेंदों का सामना कर नौ चौके और चार छक्के की मदद से 79 रन बनाए वहीं मैकुलम ने 25 गेंदों की पारी में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। अगले साल फरवरी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले मैकुलम ने 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। मैकुलम और गुपटिल के अलावा न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम (18) का विकेट गंवाया। हेनरी निकोलस 21 गेंदों पर पांच चौके लगाकर नाबाद लौटे। रॉस टेलर ने भी नाबाद पांच रन बनाए। मैच का स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…
श्रीलंका की ओर से मिलिंद श्रीवर्धना ने दो विकेट लिए जबकि तिलकरत्ने दिलशान को एक सफलता मिली। इससे पहले, श्रीलंका ने सभी विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। श्रीवर्धना ने सबसे अधिक 66 रनों का योगदान दिया जबकि नुवान कुलासेकरा ने 58 रन जोड़े। श्रीलंका ने एक समय 65 रनों पर छह विकेट गंवा दिए थे लेकिन कुलासेकरा और श्रीवर्धना ने सातवें विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी करते हुए उसे सम्मानजनक योग तक पहुंचाया।
TRENDING NOW
श्रीवर्धना ने 82 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाते हुए 66 रन बनाए जबकि कुलासेकरा ने 73 गेंदों की पारी में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 56 रन बनाए। दुशमंथ चमीरा 13 रनों पर नाबाद लौटे। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सके। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने चार विकेट लिए जबकि डग ब्रेसवेल ने तीन सफलता हासिल की। मिशेल मैकक्लेनाघन ने भी दो विकेट लिए।
