कॉन्वे और रचिन ने तोड़ी वेस्टइंडीज की उम्मीद, शे होप की रिकॉर्ड सेंचुरी गई बेकार
कॉन्वे और रचिन ने तोड़ी वेस्टइंडीज की उम्मीद, शे होप की रिकॉर्ड सेंचुरी गई बेकार
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में 5 विकेट से हरा दिया. शाई होप की सेंचुरी पर डेवॉन कॉन्वे की पारी भारी पड़ी और मेजबान टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - November 19, 2025 7:00 PM IST
dewon-conway (Photo- Blackcaps Twitter)
नेपियर: न्यूजीलैंड ने बुधवार को मैकलीन पार्क में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की. बारिश से प्रभावित मैच में जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा कर लिया है. अंतिम वनडे मैच 22 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.
बारिश के चलते मुकाबले की शुरुआत में काफी देरी से हुई. मैच में ओवरों की कटौती की गई. दोनों टीमों को 34-34 ओवर खेलने का मौका दिया गया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 34 ओवरों के खेल तक 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए. वेस्टइंडीज महज 86 रन तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से शाई होप ने जस्टिन ग्रीव्स के साथ छठे विकेट के लिए 44 रन जुटाते हुए टीम को संभाला. ग्रीव्स 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
यहां से शाई होप ने रोमारियो शेफर्ड के साथ सातवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े. कप्तान शाई होप 69 गेंदों में 4 छक्कों और 13 चौकों के साथ 109 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शेफर्ड ने 14 गेंदों में 22 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. उनके अलावा, मैथ्यू फोर्ड ने 21 रन बनाए. होप ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी के मामले में ब्रायन लारा की बराबरी कर ली. यह होप के वनडे करियर की 19वीं सेंचुरी थी.
Series secured! A 50-run partnership between Tom Latham and Mitch Santner brings us home with 4 balls to spare.
मेहमान टीम की ओर से नाथन स्मिथ ने 42 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि काइल जैमीसन ने 3 विकेट हासिल किए.
इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 33.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस टीम को डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 16.3 ओवरों में 106 रन की साझेदारी की.
रचिन 46 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे, जबकि कॉन्वे 84 गेंदों में 1 छक्के और 13 चौकों के साथ 90 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
न्यूजीलैंड की टीम 194 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से कप्तान मिचेल सेंटनर (नाबाद 34) ने टॉम लैथम (नाबाद 39) के साथ छठे विकेट के लिए 26 गेंदों में 54 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.