×

तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 55 रनों से हराया

तीसरे वनडे में जीत के साथ किवी टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 8, 2016 4:39 PM IST

किवी टीम ने कंगारूओं को धूल चटाते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया © Getty Images
किवी टीम ने कंगारूओं को धूल चटाते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया © Getty Images

न्यूजीलैंड ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 55 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मेजबान न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 246 रन बनाए। छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम मात्र 191 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल और ग्रांट इलियट ने अर्धशतक जमाए, जबकि अपना अंतिम मैच खेल रहे कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने 27 गेंदों पर 47 रन की आतिशी पारी खेली। 47 रन की इस पारी में मैकुलम ने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरे वनडे का फुल स्कोरकार्ड

इससे पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 7 ओवरों में 50 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरूआत दिला दी। कंगारू टीम को पहली सफलता 10वें ओवर में मिली जब आतिशी बल्लेबाजी कर रहे मैकुलम 27 गेंदों पर 47 रन बनाकर हेस्टिंग्स को कैच थमा बैठे। इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौटते गए और अच्छी शुरूआत का फायदा गंवा बैठे। किवी बल्लेबाजों में सिर्फ गप्टिल और इलियट ही विकेट पर टिकने का साहस दिखा सके। न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवरों में 246 रन बनाकर सिमट गई। ALSO READ: भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी20ः जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी भारतीय टीम

247 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की ने तेज शुरूआत की लेकिन 39 के स्कोर पर वार्नर तेजी से रन बनाने के चक्कर में अपना विकेट फेंक बैठे। वार्नर ने 14 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली। इसके बाद ख्वाजा और कप्तान स्मिथ ने टीम का स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। 75 के स्कोर पर ख्वाजा भी चलते बने। आउट होने से पहले ख्वाजा ने 36 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। इसके बाद स्मिथ भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 94 के टोटल स्कोर पर चलते बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मैक्सवेल भी उसी ओवर में चलते बने।

TRENDING NOW

मिचेल मार्श और जॉर्ज बेली ने टीम को संभालना चाहा लेकिन उनका ये प्रयास नाकाफी रहा और ऑस्ट्रेलिया 43.4 ओवरों में 191 रन पर सिमट गई। इस तरह से न्यूजीलैंड ने कंगारू टीम को 55 रनों से हरा कर सीरीज पर 2-1 से अपना कब्जा जमा लिया।