• Home
  • News
  • New Zealand Bowlers Got Up In ICC Rankings Amid T20I Series Against South Africa

आईसीसी रैंकिंग: साउथ अफ्रीका सीरीज में दमदार खेल का फायदा कीवी गेंदबाजों ने लगाई लंबी छलांग

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन का फायदा न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को हुआ है. उन्होंने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 25, 2026, 06:07 PM IST

Published On Mar 25, 2026, 06:07 PM IST

Last UpdatedMar 25, 2026, 06:07 PM IST

lockie-Ferguson

lockie-Ferguson

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ताजा टी20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जबर्दस्त फायदा हुआ है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में बहुत बढ़िया खेल दिखाने का फायदा कीवी गेंदबाजों को हुआ है. चार गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है.

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के शुरुआती चार मुकाबले उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के कारण रैंकिंग में काफी फेरबदल हुआ.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अनुभवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिला. फर्ग्यूसन ने ऑकलैंड में मैच जिताऊ स्पेल डाला था. उन्होंने महज 9 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इस प्रदर्शन ने उन्हें 12 पायदान ऊपर चढ़ाकर 39वें स्थान पर पहुंचा दिया है. हालांकि फर्ग्युसन ने कहा है कि वह आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे. वह परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं.

उनके साथी तेज गेंदबाज बेन सियर्स को तो और भी ज्यादा फायदा हुआ है. वह 20 पायदान ऊपर चढ़कर 59वें स्थान पर पहुंच गए हैं. काइल जैमीसन ने पांच पायदान की छलांग लगाई है. वह 76वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, जैकरी फॉल्क्स 8 पायदान ऊपर चढ़कर 81वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी रैंकिंग में सुधार किया है. केशव महाराज ने 5 पायदान की छलांग लगाकर 47वां स्थान अपने नाम कर लिया है. उनके साथी खिलाड़ी ओटनील बार्टमैन सात पायदान ऊपर चढ़कर 66वें स्थान पर पहुंच गए है. गेराल्ड कोएत्जी 46 पायदान ऊपर चढ़कर 88वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

ऑलराउंडर्स की लिस्ट में जॉर्ज लिंडे बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने के बाद एक पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं. टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में सिकंदर रजा ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है.

बल्लेबाजी की बात करें तो अभिषेक शर्मा की बादशाहत अभी कायम है. भारत का यह बाएं हाथ का सलामी बल्लेबाज रैंकिंग में चोटी पर बना हुआ है. वह फिलहाल हमवतन ईशान किशन से आगे चल रहे हैं. हालांकि, भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी दो स्थान का फायदा हुआ है. सूर्या सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक रहे जिन्होंने रैंकिंग में सुधार किया. वेलिंगटन में 32 रनों की पारी खेलने के बाद वह 2 पायदान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick