- क्रिकेट न्यूज़
- News
- New Zealand calls uncapped Ajaz Patel for Pakistan T20I in UAE
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल हुए एजाज पटेल
मुंबई में जन्मे एजाज पटेल न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेटर ऑफ द ईयर हैं।
Published On Oct 29, 2018, 04:07 PM IST
Last UpdatedOct 29, 2018, 04:07 PM IST
New Zealand © AFP
पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में नए खिलाड़ी एजाज पटेल को शामिल किया गया है। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान-ए के खिलाफ दिए गए शानदार प्रदर्शन के कारण एजाज को टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में स्थान मिला है।
न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, “इसमें कोई राज की बात नहीं है कि मैच में स्पिन गेंदबाजी की भूमिका अहम होती है। हमने 14 सदस्यीय टीम में एक और स्पिन गेंदबाज को शामिल किया है।”
स्टीड ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि यहां एजाज पिछले एक माह से न्यूजीलैंड-ए टीम के साथ खेल रहे हैं और काफी अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। ऐसे में वह उन्हें सीरीज में मिलने वाले अवसर के लिए तैयार रहना चाहिए।” एजाज को घरेलू क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है।
न्यूजीलैंड टी-20 टीम: केन विलियमसन (कप्तान), मार्क चैपमान, कोलिन डी ग्रैंडहोम, कोरी एंडरसन, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिलने, कॉलिन मुनरो, सेथ रांस, टिम सीफर्ट, ईश सोढी, टिम साउथी, रॉस टेलर, ग्लेन फिलिप्स और एजाज पटेल।