×

ब्रैंडन मैकुलम ने शान से कहा वनडे क्रिकेट को अलविदा (वीडियो)

मैकुलम ने मैच में 3 छक्के लगाए और इसी के साथ वनडे में 200 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 9, 2016 4:26 PM IST

ब्रेंडन मैकुलम © Getty Images
ब्रेंडन मैकुलम © Getty Images

अपने करियर का आखिरी अंतररास्ट्रीय वनडे मैच खेलते हुए दिग्गज अंतररास्ट्रीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल कर वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुये 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गयी। ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे मैच में मैकुलम ओपनिंग करने उतरे और उन्होंने धुआंधार अंदाज में 27 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुये 47 रन की उम्दा पारी खेली। मैकुलम का विकेट ऑस्ट्रेलियाई मध्यम गति के गेंदबाज मिशेल मार्श ने झटका। ये भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए युवराज ने शुरू किया “टूगेदर वी कैन” कार्यक्रम

जब मैकुलम पवेलियन की ओर जाने लगे तो स्टेडियम में बैठे दर्शक खड़े होकर उनके सम्मान में तालियां बजाने लगे। खिलाड़ियों ने भी खड़े होकर अपने कप्तान के सम्मान में तालियां बजायीं। अपने करियर का 260वां मैच खेल रहे मैकुलम ने मैच में 3 छक्के लगाए और इसी के साथ वनडे में 200 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। टेस्ट मैच में मैकुलम ने 100 छक्के लगाए। ये भी पढ़ें: लगातार टी 20 मैच खेलने से हो रही है टी20 विश्व कप की तैयारी: धोनी

 

इसके बाद न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 191 रनों पर समेट कर कप्तान मैक्कुलम को जीत का तोहफ़ा भी दिया। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा ने 49, मिचेल मार्श ने 41 और जॉर्ज बैली ने 33 रन बनाए।

TRENDING NOW

न्यूज़ीलैंड के मैट हेनरी ने 60 रन देकर तीन, कोरी एंडरसन ने 16 रन देकर दो और ईश सोढी ने भी 31 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ ही न्यूज़ीलैंड तीन मैचों की सिरीज 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रहा।