IPL की वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट को फायदा हुआ: मुख्य चयनकर्ता गाविन लार्सन

न्यूजीलैंड क्रिकेट अपने सलाना कैलेंडर में आईपीएल के लिए अलग से विंडी तैयार करेगा।

Edited By : India.com Staff |Feb 15, 2020, 07:22 PM IST

Published On Feb 15, 2020, 07:22 PM IST

Last UpdatedFeb 15, 2020, 07:22 PM IST

मुख्य चयनकर्ता गाविन लार्सन (Gavin Larsen) का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए अलग से विंडो तैयार करने के फैसले से न्यूजीलैंड क्रिकेट को बहुत फायदा होगा। लार्सन के साथ कीवी टीम के कोच गैरी स्टीड की समिति जो कि न्यूजीलैंड क्रिकेट से जुड़ी सभी मामलों को देखती है, उन्होंने देश में क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देने के लिए आईपीएल को सालाना कैंलेडर का हिस्सा बनाने का फैसला किया है।

पीटीआई को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में लार्सन ने कहा, “ये साफ है, हमारी मुख्य चर्चा में इस बात सामने रखी गई है कि अगर खिलाड़ी किसी फ्रेंचाइजी में चुने जाते हैं तो उन्हें आईपीएल विंडो दी जानी चाहिए। जब हमारे कलिाड़ी किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ते हैं तो वो अपने खेल को और विकसित कर सकते हैं। हम खिलाड़ियों के सुधार से जुड़ी ऐसे नतीजे देख पा रहे हैं जो क्रिकेट के विकास के लिए शानदार हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि लार्सन ने माना कि आईपीएल को जगह देने के बाद शेड्यूल तैयार करना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन नामुमकिन नहीं। उन्होंने कहा, “शेड्यूल बनाने में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, जैसा कि इंग्लैंड के दौरे जो कि आईपीएल के बेहद नजदीक होते हैं। इसलिए खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर ये चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन अगर मैं इसे नकारात्मक तौर पर ना देखूं तो ये कोई नई बात नहीं है।”

यशस्वी जायसवाल ने बताया- कैसे की दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर खेलने की तैयारी

चयनकर्ता के तौर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर करीबी नजर रखना लार्सन के काम का हिस्सा है। ऐसे में उनके लिए आगामी दो टी20 विश्व कप टूर्नामेंट्स को देखते हुए आईपीएल के कीवी खिलाड़ियों का प्रदर्शन और भी अहम हो चुका है।

उन्होंने आगे कहा, “जाहिर तौर पर, खिलाड़ियों को लगातार मॉनीटर करना और ये निश्चित करना कि वो अपने खेल पर काम कर रहे हैं, मेरी भूमिका का हिस्सा है। आईपीएल भी इसी का हिस्सा है।”

शेड्यूल तैयार करने में आने वाली परेशानियों के बारे में लार्सन ने कहा, “न्यूजीलैंड में परेशानी ये है कि घरेलू खिलाड़ियों को एक साल में सात महीने के लिए साइन किया जाता है, वो अपने एसोसिएशन को छोड़ते हैं और फिर पैसे कमाने के लिए यूके में काउंटी क्रिकेट या क्लब क्रिकेट खेलने चले जाते हैं।”

मध्यक्रम का सर्मथन करने के लिए 20 ओवर तक खेलें टॉप-4 बल्लेबाज : स्मृति मंधाना

उन्होंने कहा, “क्रिकेट हमारे डीएनए में है और हम इसे ‘समर गेट’ कहते हैं। जाहिर है कि रग्बी हमारे लिए सबसे ऊपर है। जब न्यूजीलैंड में किसी युवा प्रतिभा का जन्म होते है, तो ये बेहद जरूरी है कि हम उसे संभाल कर रखें और तैयार करें। लेकिन हम अपने आकार और पैमाने की वजह से इसे संभाल नहीं सकते क्योंकि इसके लिए बहुत संघर्ष की जरूरत होगी।”

Editor's Pick