न्यूजीलैंड क्रिकेट का ऐतिहासिक कदम, महिला और पुरुष क्रिकेटरों को मिलेगा समान वेतन

अब सवाल यह उठता है कि क्या अन्य बोर्ड भी इस दिशा में कोई कदम उठाएंगे। न्यूजीलैंड के इस फैसले को क्रांति के रूप में लिया जा रहा है।

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 05, 2022, 12:45 PM IST

Published On Jul 05, 2022, 12:45 PM IST

Last UpdatedJul 05, 2022, 12:45 PM IST

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) और खिलाड़ी संघ के बीच पांच साल के ऐतिहासिक करार के बाद विश्व क्रिकेट में पहली बार देश की पुरुष और महिला क्रिकेटरों को सभी फॉर्मेट और प्रतियोगिताओं में समान मैच फीस मिलेगी।

एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड वाइट ने बयान में कहा, ‘मैं इस तरह के महत्वपूर्ण समझौते पर पहुंचने में भूमिका के लिए खिलाड़ियों और बड़े संघों को धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘यह हमारे खेल का सबसे महत्वपूर्ण करार है जो एनजेडसी, बड़े संघों और हमारे खिलाड़ी के लिए बाध्यकारी होगा और क्रिकेट में कोष, प्रगति और विकास की आधारशिला रखेगा।’

एनजेडसी, छह बड़े संघों और न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी संघ के बीच एतिहासिक करार के तहत वाइट फर्न (न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम) और घरेलू महिला खिलाड़ियों को सभी प्रारूपों और प्रतियोगिताओं में पुरुषों के समान मैच फीस मिलेगी।

बयान के अनुसार, ‘‘इसका मतलब है कि शीर्ष रैंकिंग वाली वाइट फर्न को सालाना अधिकतम एक लाख 63 हजार 246 न्यूजीलैंड डॉलर (83 हजार 432 न्यूजीलैंड डॉलर से बढ़कर), नौवें रैंकिंग की खिलाड़ी को एक लाख 48 हजार 946 न्यूजीलैंड डॉलर (66 हजार 266 न्यूजीलैंड डॉलर से बढ़कर) और 17वें नंबर की खिलाड़ी को एक लाख 42 हजार 346 न्यूजीलैंड डॉलर (62 हजार 833 न्यूजीलैंड डॉलर से बढ़कर) तक मिलेंगे।’’

प्रत्येक बड़े संघ की शीर्ष रैंकिंग वाली महिला घरेलू खिलाड़ियों को अधिकतम 19 हजार 146 न्यूजीलैंड डॉलर (तीन हजार 423 न्यूजीलैंड डॉलर से बढ़कर), छठी रैंकिंग की खिलाड़ी को 18 हजार 646 न्यूजीलैंड डॉलर (तीन हजार 423 न्यूजीलैंड डॉलर से बढ़कर) और 12वें नंबर की खिलाड़ी को 18 हजार 146 न्यूजीलैंड डॉलर (तीन हजार 423 न्यूजीलैंड डॉलर से बढ़कर) तक मिलेंगे।’

करार के अनुसार घरेलू अनुबंध हासिल करने वाली महिला खिलाड़ियों की संख्या 54 से बढ़कर 72 होगी जबकि पुरुष खिलाड़ियों को अधिक मैच खेलने और ट्रेनिंग तथा खेलने में अधिक समय बिताने के लिए अधिक रिटेनर राशि मिलेगी।

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा, ‘यह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला खिलाड़ियों के लिए अच्छा है कि उन्हें पुरुषों के समान करार के साथ मान्यता मिल रही है।’

पुरुष टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, ‘यह आगे की दिशा में बढ़ाया गया बड़ा कदम है और इससे युवा महिला और लड़कियां खेल के प्रति आकर्षित होंगी।’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick