- क्रिकेट न्यूज़
- News
- New Zealand Cricket Team for T20 World Cup 2021 Announced: Kane Williamson to lead, Ross Taylor, Colin de Grandhomme excluded
टी20 विश्व कप के लिए NZ की टीम का ऐलान, रॉस टेलर-कॉलिन डी गैंडहोम को जगह नहीं
टी20 विश्व कप 2021 यूएई और ओमान में अक्टूबर नवंबर में खेला जाएगा.
Published On Aug 10, 2021, 01:09 PM IST
Last UpdatedAug 10, 2021, 01:09 PM IST
Ross Taylor @ Twitter
New Zealand Cricket Team for T20 World Cup Announced: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यूएई और ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें रॉस टेलर (Ross Taylor) और कॉलिन डी ग्रैंडहोम (Colin de Grandhomme) जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। न्यूजीलैंड की टीम कप्तान केन विलियम्सन के नेतृत्व में खेलने उतरेगी। 2014 और 2016 टी20 विश्व कप में हांगकांग का प्रतिनिधित्व कर चुके मार्क चापमैन को भी इस 15 सदस्यीय दल में जगह दी गई है।
BAN vs AUS T20I Series: बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद बोले कप्तान Matthew Wade- ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत खराब
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि तेज गेंदबाज एडम मिलने को इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में रखा गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, “भारत दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन सीजन के लिए न्यूजीलैंड टीम के सीमित ओवरों की टीम घोषित की गई है जिसमें 32 खिलाड़ी होंगे।”
दो हिस्साें में बंटी NZ, टॉम लेथम की टीम करेगी PAK-BAN का दौरा, विलियमसन एंडी कंपनी…
टॉम लाथम बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ टीम की कमान सभालेंगे और नियमित कप्तान केन विलियम्सन और कोच गैरी स्टीड टी20 विश्व कप और भारत दौरे पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, “टेलर को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है लेकिन क्वारेंटीन प्रोटोकॉल को देखते हुए आम सहमित बनी है कि वह भारत के खिलाफ टेस्ट दौरे और आने वाले घरेलू सीजन की तैयारी के लिए घर पर ही रहेंगे।”
टी20 विश्व कप और भारत के खिलाफ टी20 के लिए टीम इस प्रकार है :
केन विलियम्सन (कप्तान), टॉड एश्ले, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चापमैन, डेवोन कॉनवे, लौकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्तिल, काइल जैमिसन, डेरिन मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिलने (इंजुरी कवर)।