- क्रिकेट न्यूज़
- News
- New zealand cricketer iain obrien set to be reunited with family 3983394
लोगों ने की मदद तो कीवी क्रिकेटर जुटा पाया घर लौटने के पैसे, छलके आंसू, देखें VIDEO
कोरोनावायरस के चलते दुनिया भर में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है.
Published On Mar 28, 2020, 10:59 AM IST
Last UpdatedMar 28, 2020, 10:59 AM IST
कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर के कारण देश दुनिया रुक चुकी है. ऐसे में जो जहां है वहीं फंस गया है. बीते दिनों खबर आई कि न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज इयान ओ ब्रायन (Iain O’Brien) ब्रिटेन में अपने परिवार के पास लौटने के लिये जनता से मदद मांग रहे हैं. उनके पास फ्लाइट की टिकट खरीदने के रुपये तक नहीं हैं. लोगों द्वारा मदद किए जाने के बाद अब वो पर्याप्त राशि जुटा चुके हैं. रुपये जुटाने के बाद वो अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं.
कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण ओ ब्रायन की तीन बार उड़ान रद्द हो गयी थी. वेलिंगटन का रहने वाला यह 43 वर्षीय क्रिकेटर अब ब्रिटेन में बस चुका है. वह अपनी मानसिक बीमारी के इलाज के लिये न्यूजीलैंड आया था लेकिन तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस को रोकने के लिये अधिकतर देशों में लॉकडाउन होने और सीमायें सील कर दिये जाने से वह यहीं फंसे रह गये.
ओ ब्रायन ने तीन उड़ानें रद्द होने के बाद अपने टिकट के पैसे जुटाने के लिये लोगों से अपील की थी. जब वह शुक्रवार को सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि उनके पास 3660 पाउंड की धनराशि हो गयी जबकि उनका लक्ष्य 2250 पाउंड जुटाने का था. इससे अब वह आराम से अपने परिवार के पास लौट सकते हैं.
Here’s me, to you. You bunch of bloody amazing people!
Absolutely humbled.
Not often I wake up and cry straight away!https://t.co/kefGrr1659
— Iain O’Brien (@iainobrien) March 26, 2020
ओ ब्रायन ने भावुक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मेरी आज सुबह नींद खुली तो अपनी जिंदगी तीसरी या चौथी बार मैं बिस्तर छोड़ने से पहले खूब रोया. मैं सभी दाताओं का आभार व्यक्त करता हूं. मैं निशब्द हूं. मैं केवल आभार व्यक्त कर सकता हूं. मैं और मेरी पत्नी आपका आभार व्यक्त करते है.’’
ओ ब्रायन ने न्यूजीलैंड की तरफ से 22 टेस्ट, दस वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वह पत्नी रोजी और दो बच्चों के साथ ब्रिटेन में रहते हैं.