add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

तीसरी बार सर रिचर्ड हेडली मेडल से सम्मानित किए गए रॉस टेलर

तेज गेंदबाज टिम साउदी को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - May 1, 2020 3:46 PM IST

अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर को शुक्रवार को न्यूजीलैंड का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के लिए तीसरी बार रिचर्ड हैडली पदक हासिल किया।

टेलर इस सीजन स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। साथ ही भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान टेलर तीनों फॉर्मेच में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बने।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने पिछले सीजन में सभी फॉर्मट में 1,389 रन बनाए और जुलाई में न्यूजीलैंड की टीम को विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

पूर्व PCB अध्यक्ष ने कहा- केवल अपने लिए खेलते हैं उमर अकमल

टेलर ने तीन दिन तक चले आभासी पुरस्कार समारोह के समापन के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ये सीजन उतार चढ़ाव से भरा रहा। विश्व कप फाइनल में पहुंचना और फिर उसे गंवाना। बाक्सिंग डे टेस्ट मैच का हिस्सा बनना और वहां न्यूजीलैंड के समर्थकों का अपार समर्थन मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।’’

न्यूजीलैंड के महानतम क्रिकेटर हैडली ने टेलर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने वीडियो लिंक के जरिए कहा, ‘‘मैं आपको 2006 से खेलते हुए देख रहा हूं। आपने जब अपना पहला वनडे और फिर टेस्ट मैच खेला था तो मैं चयन समिति का हिस्सा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप बेहतरीन खिलाड़ी हो। आपका रिकार्ड शानदार है तथा न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से मैं न केवल न्यूजीलैंड क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट में आपके योगदान के लिये आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’’