- क्रिकेट न्यूज़
- News
- New Zealand cricketers set to get hike in salaries
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी होंगे माला माल, बोर्ड ने चार साल के लिए किया बड़ा करार
न्यूजीलैंड को जल्द पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलनी है। टीम का ऐलान किया जा चुका है।
Published On Jul 26, 2018, 03:46 PM IST
Last UpdatedJul 26, 2018, 03:46 PM IST
New Zealand (File Photo) © Getty Images
बीसीसीआई क्रिकेट जगत में दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के रूप में जाना जाता है। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है। भारत के खिलाड़ी भी बीसीसीआई के सालान अनुबंध से करोड़ों कमाते हैं। बाकी देशों के बोर्ड अपने प्लेयर्स को उस अनुपात में सैलरी नहीं दे पाते हैं। भारत की तर्ज पर ही अब न्यूजीलैंड ने भी अपने प्लेयर्स को मालामाल करने का तरीका इजात किया है।
खिलाड़ियों को मिलेंगे 65.3 मिलियन डॉलर
न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से बताया गया गवर्निंग बॉडी ने खिलाड़ियों की तनख्वाह में बड़ा इजाफा करने का फैसला लिया है। साल 2018 से 2022 तक के लिए किए गए अनुबंध के मुताबिक सेंट्रल और घरेलू अनुबंध के अंदर आने वाले खिलाड़ियों को 65.3 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे, जो पिछले चार सालों के अनुबंध से 16 प्रतिशत अधिक होगी।
रिटायर्ड खिलाड़ियों का भी रखा गया ख्याल
प्रोफेशनल क्रिकेट खेलकर हुई आय का 26.5 प्रतिशत हिस्सा खिलाड़ियों काे दिया जाएगी। ये अनुबंध एक अगस्त से प्रभाव में आएगा। नए अनुबंध में सेंट्रल कांट्रैक्ट के खिलाड़ियों की संख्या 21 से घटाकर 20 कर दी गई है।नए अनुबंध में नए उभरते हुए खिलाड़ियों को तरजीह दी गई है। इसके अलावा 2.85 मिलियन डॉलर की रकम रिटायर्ड हो चुके खिलाड़ियों के फंड्स में डाली जाएगी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ डेविड वाइट ने सभी पक्षों के बीच हुए अनुबंध पर कहा, “मैं सभी का इसके लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। इससे न्यूजीलैंड क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। सभी एसोसिएट्स के बीच काफी चर्चा की गई। काफी चर्चा के बाद हम सभी इस नतीजें पर पहुंच पाए हैं।”