• Home
  • News
  • New zealand cricketers to start squad training in lincoln after covid 19 lockdown 4083259

कोरोनाकाल में अब ये क्रिकेटर्स करेंगे मैदान में वापसी, बोर्ड ने की घोषणा

हाल में कोरोनावायरस महामारी के 117 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में मैदान पर वापसी हुई है

Edited By : India.com Staff |Jul 13, 2020, 12:31 PM IST

Published On Jul 13, 2020, 12:31 PM IST

Last UpdatedJul 13, 2020, 12:31 PM IST

New-Zealand-Cricket-Team

New-Zealand-Cricket-Team-

कोविड-19 महामारी के बाद खेलों की गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं. विंडीज और इंग्लैंड के बीच रविवार को पहला टेस्ट मैच संपन्न हुआ है. न्यूजीलैंड के क्रिकेटर कोरोनावायरस  महामारी के कारण लंबे विश्राम के बाद इस सप्ताह लिंकन में हाई परफॉरमेंस सेंटर में टीम अभ्यास शुरू करेंगे.

छह राष्ट्रीय शिविरों में से यह पहला शिविर होगा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि अगले कुछ महीनों में छह राष्ट्रीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा.

एनजेडसी ने कहा, ‘न्यूजीलैंड के शीर्ष पुरुष और महिला क्रिकेटर इस सप्ताह लिंकन स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में टीम अभ्यास में वापसी करेंगे. आगामी महीनों में आयोजित किए जाने वाले छह राष्ट्रीय शिविरों में से यह पहला शिविर होगा.’

इसमें कहा गया है, ‘दक्षिणी द्वीप और वेलिंगटन में रहने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ी इस सप्ताह कैंटरवबरी में अभ्यास पर लौटेंगे जबकि खिलाड़ियों के लिये दूसरा बड़ा शिविर 19 जुलाई से माउंट मॉनगानुई के बे ओवल में आयोजित किया जाएगा.’

कोरोना वायरस से बहुत कम प्रभावित है न्यूजीलैंड 

न्यूजीलैंड उन देशों में शामिल है जो कोरोना वायरस से बहुत कम प्रभावित है. वहां 1500 के करीब मामले ही सामने आए जिसमें से 1400 से अधिक ठीक हो चुके हैं. अभी तक वहां कोविड-19 के कारण केवल 22 लोगों की मौत हुई है.

Editor's Pick