add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सिडनी टेस्ट से पहले बीमार हुए केन विलियमसन, खेलने पर संशय

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - January 2, 2020 2:10 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम के कप्तान केन विलियमसन के इस मुकाबले में हिस्सा लेने को लेकर संशय की स्थिति बन हई है। बताया जा रहा है कि विलियमसन समेट कीवी टीम के दो और खिलाड़ी- हैनरी निकोलस और मिशेल सैंटनर भी बीमार हैं।

विलियमसन और निकोलस ने लगातार दो ट्रेनिंग सेशन मिस कर दिए वहीं सैंटनर गुरुवार को पेट में तकलीफ से परेशान रहे। सिडनी टेस्ट से पहले मीडिया के सामने आए कीवी बल्लेबाज टॉम लेथम ने इसकी पुष्टि की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेथम ने कहा, “केन जाहिर तौर पर हमारी टीम का महान लीडर है और वो इस ग्रुप को लेकर जुनूनी है, इसलिए मुझे यकीन है कि अगर उनके खेलने की थोड़ी भी संभावना होगी तो वो जरूर खेलेगा।”

एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाली इस हॉकी खिलाड़ी को लेना पड़ा संन्यास, टूटा ओलंपिक का सपना

एक साथ तीन खिलाड़ियों के बीमार होने पर लेथम ने कहा, “ये टीम में फैल सा गया है जो कि अच्छा नहीं है लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं, वो अभी आराम कर रहे हैं और उम्मीद है कि जब वो उठेंगे तो खेलने के लिए तैयार रहेंगे। अगर हम हारे तो वो काफी निराश होंगे लेकिन हमारे पास 15 का स्क्वाड है और हम जिस भी टीम के साथ खेलेंगे उसे पूरे स्क्वाड का समर्थन मिलेगा कि वो इस काम को पूरा करने के लिए सही हैं।”

याद दिला दें कि कीवी टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पहले ही चोटिल होकर तीसरे टेस्ट से बाहर हैं। अगर विलियमसन, सैंटनर और निकोलस भी सिडनी में खेलने के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो न्यूजीलैंड के पास प्लेइंग इलेवन चुनने के लिए केवल 12 खिलाड़ियों का स्क्वाड रह जाएगा।